एक्सप्लोरर

पैदा होने के बाद ज्यादातर बच्चों को क्यों हो जाता है पीलिया? ये है कारण

पैदा होने के बाद ज्यादातर बच्चों में पीलिया देखने को मिलता है. हालांकि, इसे लेकर ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि 1-2 हफ्ते में वे ठीक हो जाते हैं लेकिन अगर ठीक न हो तो डॉक्टर को दिखाएं.

Newborn Jaundice : पैदा होने के बाद ज्यादातर नवजात शिशुओं  को पीलिया हो जाता है. कुछ बच्चे जन्म से ही पीलिया की चपेट में होते हैं. न्यू बॉर्न में पीलिया होना काफी आम होता है. डॉक्टर्स का कहना है कि 20 में से करीब 16 नवजात को ये बीमारी होती है लेकिन इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि जन्म के एक से दो हफ्ते के भीतर बच्चे अपने आप ही ठीक हो जाते हैं.

सिर्फ कुछ बच्चों को ही इसके इलाज की जरूरत पड़ती है. बच्चों में पीलिया होने पर उनके शरीर पर इसके लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर पैदा होने के बाद बच्चों को ये बीमारी क्यों हो जाती है.

यह भी पढ़ें: क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जानें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे मिलता है इससे छुटकारा

पीलिया कौन सी बीमारी है

पीलिया (Jaundice) लीवर से जुड़ी बीमारी है. जो जॉन्डिस नाम के वायरस से होती है. पीलिया होने पर आंखें और नाखून पीले नजर आने लगते हैं. छोटे बच्चों को ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. खासकर जन्म के बाद उनमें ये बीमारी देखी जाती है.

छोटे बच्चों में पीलिया के लक्षण 

बच्चों को उल्टी-दस्त होना.

100 डिग्री से ज्यादा बुखार रहना.

पेशाब का रंग पीला होना.

पैदा होने के बाद बच्चों को पीलिया क्यों होता है

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पीलिया अविकसित लिवर की वजह से होता है. लिवर खून से बिलीरुबिन को साफ करता है लेकिन जिन बच्चों का लिवर सही तरह से विकसित नहीं हो पाता है, उन्हें बिलीरुबिन फिल्टर कर पाने में दिक्कत होती है. ऐसे बच्चों के शरीर में बिलीरुबिन बढ़ जाती है और उन्हें पीलिया हो जाता है. प्रीमेच्योर बच्चे यानी समय से पहले जन्में बच्चों में इसका खतरा सबसे ज्यादा रहता है. इसके अलावा छोटे शिशुओं को ठीक तरह से मां का दूध न मिलने और खून से जुड़ी बीमारियों की वजह से भी पीलिया हो सकता है.

बच्चों में पीलिया का इलाज

1. बच्चों में पीलिया के लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर  सलाह लेनी चाहिए.

2. डॉक्टर की सलाह पर ही दवाएं देनी चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget