एक्सप्लोरर

बच्चों की आंखों में हो रही इस तरह की समस्या तो न भेजें स्कूल, इस तरह रखें ख्याल

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है चूंकि बच्चे हाइजीन का ध्यान नहीं रख पाते हैं. इसलिए मानसून के दौरान उनमें इस तरह की बीमारियां बढ़ने का खतरा भी ज्यादा होता है.उनकी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत होती है.

Eye Flu in Kids : बारिश और बाढ़ ने आंखों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है. अचानक से आई फ्लू (Eye Flu) के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं. छोटे-छोटे बच्चे आई फ्लू इंफेक्शन (Eye Flu in Kids) के शिकार हो रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि बरसात में नमी के चलते कई तरह के बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते है. जिससे आई फ्लू जैसी बीमारियां बढ़ने लगी हैं. हालांकि इस बार केस ज्यादा हैं. डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी बच्चे की आंखें दर्द कर रही हैं और लाल हैं तो सतर्क हो जाना चाहिए. क्योंकि ये आई फ्लू का लक्षण होता है. ऐसी स्थिति में बच्चों को स्कूल न भेजने की सलाह दी जाती है. क्योंकि आई फ्लू बैक्टीरिया से होती है. ये दूसरे बच्चों में भी फैल सकती है.
 
कितने दिन में ठीक होता है आई फ्लू
आई एक्सपर्ट के मुताबिक,  वैसे तो आई फ्लू का इंफेक्शन एक हफ्ते के भीतर ही ठीक हो जाता है लेकिन कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जब बैक्टीरिया का संक्रमण ज्यादा होने का खतरा रहता है. ऐसे में एंटीबायोटिक लेने की आवश्यकता पड़ती है. कुछ केस में स्टेरॉयड तक डॉक्टर देते हैं.
 
बच्चों में आई फ्लू कितना खतरनाक
डॉक्टरों को मुताबकि, बच्चों में आई फ्लू होने का खतरा ज्यादा हो सकता है. इसका सबसे बड़ा कारण होता है हाइजीन. बच्चे इसका ध्यान नहीं रख पाते हैं. एक-दूसरे को टच करते हैं और बिना हाथ धोए खाना खा लेते हैं, हाथों को आंखों पर लगा लेते हैं. ऐसे में आई फ्लू का जोखिम बढ़ सकता है. डॉक्टर माता-पिता को सलाह देते हैं कि वे इस मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ख्याल रखें.
 
आई फ्लू से बच्चों को इस तरह बचाएं
ऐसी जगह न जाएं, जहां ज्यादा लोग हों.
हाथों को समय-समय पर धोते रहें.
आंखों को हाथ से छूने से बचें.
आंख की किसी तरह की समस्या को लेकर डॉक्टर से मिलें.
 
आई फ्लू होने पर क्या करें
अपना तौलिया या रूमाल ही यूज करें.
परिवार में दूसरों से अलग सोएं.
दिन में कम से कम 4-5 बार आंखों को पानी से धोएं.
आंखों में दर्द हो तो डॉक्टर को दिखाएं.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget