एक्सप्लोरर

खाते वक्त आपका भी बच्चा मुंह से निकालता है 'बबल्स', जानें यह उसकी सेहत के लिए अच्छा है या बुरा?

छोटे बच्चे अक्सर खाते या दूध पीते समय मुंह से बुलबुले निकालते हैं. कई माता-पिता इसे देख घबरा जाते हैं और कई तरह के सवाल उनके मन में आने लगते हैं. बच्चों का ऐसा करना नॉर्मल और चिंता दोनों हो सकता है.

Baby Mouth Bubbles Good or Bad: क्या आपका छोटा बच्चा कुछ खाते या दूध पीते समय मुंह से झाग या बुलबुले (Bubbles) निकालता है. अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं, कई मम्मी-पापा इससे देखकर डर जाते हैं कि कहीं यह किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं. उनके मन में कई सवाल उठने लगते हैं, जैसे क्या बच्चा दूध निगल नहीं पा रहा, क्या उसे सांस लेने में कोई दिक्कत हो रही है.

आपके इन्हीं सवालों का जवाब जानने चलिए  जानते हैं बच्चे के मुंह से बबल्स निकलना सामान्य है या नहीं. किन हालातों में आपको सतर्क हो जाना चाहिए और किस तरह की देखभाल से आप इस समस्या से बच सकते हैं.

ये 'बबल्स' होते क्यों हैं

छोटे बच्चों का मुंह और पाचन तंत्र जब पूरी तरह विकसित नहीं होता है, तब  खाने या दूध पीने के दौरान अगर हवा अंदर चली जाए तो वो मुंह से बुलबुले (Foam) बनकर बाहर आ सकती है. कई बार बच्चा खाने के साथ खेलने लगता है और हवा अंदर जाती है. कुछ बच्चे दूध या पानी पीते समय मुंह से 'बबल्स' बनाते हैं, जैसे खेल रहे हों.

यह भी पढ़ें :दूध पीते ही सो क्यों जाते हैं छोटे बच्चे? मेडिकल साइंस से जानिए वजह

बच्चों के मुंह से बबल्स बनना नॉर्मल है या नहीं

पेडियाट्रिक एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर बच्चा एक्टिव है, अच्छी नींद ले रहा है, उसका वजन सही तरह बढ़ रहा है और बुखार, उल्टी या डायरिया जैसी समस्याएं नहीं है तो ऐसा होना नॉर्मल है.  ये अक्सर Oral Motor Development का हिस्सा होता है. लेकिन अगर बच्चा बबल्स के साथ बार-बार खांसता है, उसे दूध निगलने में दिक्कत हो रही है, मुंह से लगातार झाग निकल रहा है, बच्चे का रंग नीला पड़ रहा है या सांस फूल रही है तो यह चिंता की बात है. ऐसे में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.

इन बातों का रखें ध्यान

बहुत तेजी से खाना देने पर बच्चा हवा निगल सकता है.

हर फीडिंग के बाद बच्चे को डकार दिलाना जरूरी है.

लेटे हुए बच्चे को खिलाना बबल्स और चोकिंग का कारण बन सकता है.

कुछ बच्चे सिर्फ मस्ती में भी बबल्स बनाते हैं, ये विकास का हिस्सा है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget