एक्सप्लोरर

Child Health: चीजों पर ध्यान नहीं दे रहा है बच्चा तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ये बीमारी

अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर में बच्चे का दिमाग सही तरह ग्रोथ नहीं कर पाता है और वो किसी काम को सही तरह से नहीं कर पाता है.शुरुआत में इस समस्या को नजरअंदाज करने से बाद में गंभीर बन जाती है.

Child Health : क्या आपका बच्चा भी चीजों पर ध्यान नहीं दे पा रहा है, क्या कोई काम करते समय उस पर फोकस नहीं बना पा रहा है. अगर हां, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. क्योंकि ये मानसिक बीमारी के संकेत है. इस प्रॉब्लम को अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) कहते हैं.

इस बीमारी में बच्चे का दिमाग सही तरह ग्रोथ नहीं कर पाता है और वह किसी काम को सही तरह से नहीं कर पाता है. शुरुआत में इस समस्या को नजरअंदाज करने से बाद में गंभीर बन जाती है. डॉक्टरों का कहना है कि बचपन में दिमाग में लगी चोट, जेनेटिक कारण या प्रेगनेंसी में बच्चे के दिमाग का सही विकास न होना इस बीमारी का कारण बन सकता है.

बच्चों में होने वाली ADHD कौन सी बीमारी है
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अनुसार, एडीएचडी की समस्या ज्यादातर प्री-स्कूल के बच्चों में देखने को मिलती है. कई बार यह किशोर और युवा उम्र में भी हो सकती है. साइकोलॉजिस्ट के अनुसार, बच्चों में एडीएचडी के लक्षण शुरुआत में ही नजर आने लगते हैं. 

बच्चों में ADHD के लक्षण
1. इस बीमारी से जूझ रहा बच्चा खुद में ही खोया रहता है.
2. किसी काम में बच्चे का मन नहीं लगता है.
3. बच्चा बार-बार एक ही तरह की गलतियां करता है.
4. बच्चा या तो बहुत ज्यादा बोलता है या फिर एकदम चुप रहता है.
5. दूसरे बच्चों के साथ आसानी से नहीं रह पाते हैं.
6. अचानक से गुस्सा आ जाता है.
7. कुछ भी याद रख पाने में कठिनाई महसूस करते हैं.

बच्चों में ADHD का इलाज
बच्चों में इस तरह की समस्याएं होने पर घर में स्ट्रेस का माहौल बना रहता है, जिससे इस बीमारी के लक्षण गंभीर हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एडीएचडी का कोई तय इलाज नहीं है. बच्चों की काउसलिंग और अन्य माध्यमों से इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है. इस बीमारी से जूझ रहे कुछ बच्चों का दवाईयों से भी इलाज किया जाता है.

बच्चों में ADHD होने पर क्या करें

1. बच्चों को बाहरी वातावरण में लेकर जाएं.
2. बच्चों को चाय और कॉफी न दें.
3. खाने में प्रोटीन और विटामिन ही दें.
4. बच्चों पर गुस्सा करने से बचें, उन्हें समझाएं.
5. बच्चों का रूटीन बनाएं, उनका पालन करवाएं

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Myths Vs Facts: मिट्टी लगाने से ठीक हो जाती है चोट? ऐसा करने वालों के लिए बड़े काम की है ये खबर

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firecracker Safety for Patients: पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं
पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं
Childhood Cancer In India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा बच्चों को कैंसर? जानें टॉप-5 स्टेट्स
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा बच्चों को कैंसर? जानें टॉप-5 स्टेट्स
Stomach Burning at Night: रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण
रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण
Chronic Inflammation: शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
Embed widget