एक्सप्लोरर

Baby Health: जन्म के कितने महीने बाद बच्चे को पिलाना चाहिए पानी, जान लें वरना बढ़ेगी दिक्कत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसी महिलाएं जो ब्रेस्टफीड करा रही हैं, उन्हें अपनी खानपान का ख्याल रखना चाहिए. उनकी डाइट जितनी हेल्दी होगी, बच्चे को उतना ही पोषक तत्व मिलेगा और उनकी हेल्थ अच्छी होगी.

Newborn Baby Care Tips : न्यू बॉर्न बेबी की देखभाल आसान काम नहीं है. उनके सोने-जगने से लेकर ब्रेस्टफीडिंग तक का खास ख्याल रखना होता है. नए जन्मे बच्चे को हर दो घंटे मां का दूध पिलाने की सलाह दी जाती है. इनकी फीडिंग (Newborn Baby Food Tips) को लेकर सावधानी भी बरतनी होती है. कई लोग जन्म के कुछ समय बाद ही बच्चे को पानी पिलाने लगते हैं, जो खतरनाक हो सकता है. ऐसे में आज डॉक्टर से जानेंगे कि जन्म के कितने दिनों बाद नवजात को पानी पिला सकते हैं.

नवजात को कब तक ब्रेस्ट मिल्क देना चाहिए
डॉक्टर के मुताबिक, बच्चे को पैदा होने के बाद 6 महीने तक सिर्फ ब्रेस्टमिल्क ही देना चाहिए. जिन महिलाओं को ब्रेस्ट मिल्क नहीं आ रहा है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर इंफेंट फॉर्मूला दिया जा सकता है. उनकी भूख कंप्लीट करनी चाहिए. ताकि उनकी हेल्थ बेहतर बनी रहे.

नवजात को कब पिलाना चाहिए पानी
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक,  जन्म से 6 महीने तक बच्चे को पानी भूलकर भी नहीं पिलाना चाहिए. उनके लिए ब्रेस्टमिल्क और फॉर्मूला दोनों में ही पानी पर्याप्त मात्रा में होती है.
ब्रेस्ट फीडिंग के बाद बच्चे को पानी पिलाने से डाइजेशन सिस्टम बिगड़ सकता है, जिससे उन्हें दिक्कतें हो सकती हैं.

6 महीने तक बच्चे को क्यों नहीं पिलाना चाहिए पानी
डॉक्टर्स के मुताबिक, 6 महीने तक बच्चों का डाइजेस्टिव और इम्यून सिस्टम काफी तेजी से डेवलप होता रहता है. ऐसे में सिर्फ मां का दूध ही अच्छा होता है. इससे बच्चों को वेट गेन में काफी मदद मिलती है. जब बच्चों को पानी या जूस पिलाया जाता है तो उनका वजन कम हो सकता है. इससे उनकी ग्रोथ प्रभावित हो सकती है. 

जन्म के कितने महीने बाद बच्चों को खाना खिला सकते हैं
डॉक्टर्स बताते हैं कि जन्म के 6 महीने के बाद बच्चों को सेमीसॉलिड डाइट धीरे-धीरे देना शुरू करना चाहिए. धीरे-धीरे ही उनकी पहचान बाकी फूड्स से करवानी चाहिए. इस प्रॉसेस को फॉलो कर बच्चों की ग्रोथ को सही रखा जा सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: पुणे के एक ही परिवार के दो लोगों को हुआ Zika Virus इंफेक्शन, जानें इसके शुरुआती लक्षण

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget