एक्सप्लोरर

चिकनगुनिया की चपेट में आ सकते हैं दुनिया के पांच अरब लोग, WHO ने दी चेतावनी

बरसात के मौसम में मच्छरों का आतंक अपने पीक पर होता है, अगर हम जरा सी भी लापरवाही करते हैं तो हमें अलग अलग तरह की बीमारी हो जाती है. चलिए, मच्छरों से पनपने वाले चिकनगुनिया के बारे में आपको बताते हैं.

बरसात का मौसम आते ही हर साल मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है, हर साल इनसे पनपने वाली बीमारी से कई हजारों लोगों की मौत हो जाती है. देश की राजधानी दि्ल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में डेंगू से लेकर चिकनगुनिया का खतर बना रहता है. चिकनगुनिया का खतरा अब वैश्विक स्तर पर बढ़ता जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में करीब पांच अरब लोग इस बीमारी की चपेट में आने के जोखिम में हैं. 119 देशों में यह वायरस पहले ही दस्तक दे चुका है, जो चिंता का विषय है.

कितना गंभीर है खतरा?

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक लगभग 5.6 अरब लोगों तक इस वायरस के फैलने का खतरा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन इस संक्रमण को और तेजी से फैलाने में मदद कर रहे हैं. इस वजह से WHO ने देशों से सख्त कदम उठाने और बचाव रणनीति बनाने की अपील की है.

भारत में क्या स्थिति है?

भारत में भी चिकनगुनिया के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. पिछले साल ही 17,000 से अधिक केस दर्ज किए गए थे. विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है क्योंकि मच्छरों का प्रजनन इसी समय सबसे ज्यादा होता है.

यूरोप तक पहुंचा संक्रमण

अब तक चिकनगुनिया को उष्णकटिबंधीय और उप-उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब यह यूरोप में भी फैल रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, 2004-05 में अफ्रीका से शुरू हुआ यह संक्रमण धीरे-धीरे एशिया, अमेरिका और यूरोप तक पहुंच चुका है.

कैसे फैलता है चिकनगुनिया?

यह बीमारी संक्रमित मादा मच्छरों के काटने से फैलती है, खासकर एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस प्रजाति के मच्छर से. ये मच्छर दिन के समय ज्यादा सक्रिय रहते हैं और बरसात के मौसम में इनकी संख्या बढ़ जाती है.

लक्षण और खतरे

चिकनगुनिया के लक्षण डेंगू जैसे होते हैं, अचानक तेज बुखार, जोड़ और मांसपेशियों में दर्द, थकान और त्वचा पर लाल चकत्ते. गंभीर मामलों में यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है. WHO ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर इलाज न मिले तो मौत के मामले भी बढ़ सकते हैं.

बचाव ही सबसे बड़ा उपाय

इससे बचने का सबसे बड़ा उपाय है कि इसके लिए जारी सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए.  पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी या रिपेलेंट का उपयोग करें. आसपास सफाई रखें और खुले बर्तनों में पानी न छोड़ें. हल्के रंग के कपड़े पहनें और जितना हो सके शरीर को ढककर रखें. WHO का कहना है कि इस समय चिकनगुनिया के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार है.

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में कैसे रखें आंखों का ख्याल? बढ़ जाता है आई इन्फेक्शन का खतरा

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget