एक्सप्लोरर
मॉनसून में कैसे रखें आंखों का ख्याल? बढ़ जाता है आई इन्फेक्शन का खतरा
आंख इंसान के सबसे संवेदनशील अंगों में से एक है, इसलिए इसका खास ख्याल रखना जरूरी है. चलिए, जानते हैं कि आप अपनी आंखों की देखभाल कैसे कर सकते हैं.
मॉनसून के समय सबसे बड़ी चिंता की बात यह होती है कि हम खुद का ख्याल कैसे रखें. बरसात में मस्त चाय-पकौड़ा खाने की क्रेविंग से भी ज्यादा दिक्कत तब होती है, जब इस मौसम में बाल झड़ने से लेकर आंखों की बीमारियां बढ़ने लगती हैं. ऐसे में हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि हम खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं.
1/7

चलिए, आपको बताते हैं कि मॉनसून के मौसम में अपनी आंखों की सुरक्षा कैसे करें, ताकि गरमा-गरम चाय, पकौड़े और मूवी का मजा लेने में कोई रुकावट न आए. क्योंकि अगर आंखों में किसी तरह की दिक्कत हो गई, तो बरसात का मजा लेने का सपना अगले साल तक के लिए टल सकता है.
2/7

डॉ. आशीष पटेल के अनुसार, बारिश के मौसम में हवा में नमी और वातावरण में गंदगी बढ़ने से बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं. यह बैक्टीरिया आंखों में संक्रमण का कारण बन सकते हैं. शुरुआत में यह लालिमा, खुजली या पानी आने जैसे हल्के लक्षण दिखाते हैं, लेकिन अगर इन्हें अनदेखा किया जाए तो समस्या बढ़ सकती है और दृष्टि पर भी असर डाल सकती है.
Published at : 24 Jul 2025 03:15 PM (IST)
और देखें
























