एक्सप्लोरर

मुसीबत बन सकते हैं सड़क किनारे बिकने वाले 100 रुपये के चश्मे, जानें कैसे गर्मी में छीन सकते हैं आंखों की रोशनी

गर्मियों में जगह-जगह 50 से 150 रुपये तक में सनग्लासेस की सेल लगी हुई दिख जाएगी. यहां खरीदारों की भी अच्छी भीड़ नजर आती है, लेकिन ये सस्ते सनग्लासेस यूवी रेज से पर्याप्त प्रोटेक्शन नहीं दे पाते हैं.

गर्मी में जब तेज धूप शरीर को झुलसा रही हो तो आंखों को बचाना जरूरी हो जाता है. ऐसे में हम सड़क किनारे या किसी दुकान पर बिकने वाले सस्ते चश्मे आंखों पर चढ़ा लेते हैं कि ये सनलाइट से आंखों को बचाएंगे और हम स्टाइलिश दिखेंगे. हालांकि, यह बड़ी गलती साबित हो सकती है, क्योंकि ये सनग्लासेस यूवी (अल्ट्रा वायलेट) रेज प्रोटेक्टेड नहीं होते. इसके चलते कई तरह की तरह प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आंखों की रोशनी प्रभावित होने का भी डर बना रहता है.

नहीं मिलता है प्रॉपर प्रोटेक्शन

गर्मियों में जगह-जगह 50 से 150 रुपये तक में सनग्लासेस की सेल लगी हुई दिख जाएगी. यहां खरीदारों की भी अच्छी भीड़ नजर आती है, लेकिन ये सस्ते सनग्लासेस अक्सर पर्याप्त यूवी रेज से प्रोटेक्शन नहीं दे पाते हैं, जिससे सनलाइट में आंखों को नुकसान होता है. इससे मोतियाबिंद, मैक्यूलर डिजनरेशन और आंखों से जुड़ी अन्य प्रॉब्लम हो सकती हैं. 

रेटिना को पहुंच सकता है नुकसान

सस्ते सनग्लासेस पहनने से आंखों में धूप से जलने की समस्या हो सकती है. खासकर जब सनग्लासेस अल्ट्रावायलेट रेज के यूवीसी, यूवीबी और यूवीए रेज को ब्लॉक नहीं कर पाते हैं. ऐसे सनग्लासेस से सीधे सूर्य की ओर देखने से रेटिना को नुकसान हो सकता है, जो सोलर रेटिनोपैथी का कारण बन सकता है.

कालापन और धुंधलापन

सस्ते सनग्लासेस से कभी-कभी लेंस में कालापन और धुंधलापन हो सकता है, जिससे स्पष्ट देखने में दिक्कत होती है. कई बार सस्ते सनग्लासेस की वजह से आंखों में जलन होने लगती है. इस पर ध्यान नहीं देने से आंखों में दिक्कत बढ़ सकती है.

ये प्रॉब्लम भी बढ़ा सकती हैं मुश्किलें

धूप में आंखों की प्रॉपर देखभाल नहीं करने से पेटरिजियम बढ़ना, आंखों का लाल होना, आंखों में तनाव और फोटोकेराटाइटिस आदि समस्याएं भी हो सकती हैं.

ऐसे करें सनग्लासेस का सिलेक्शन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, धूप में सही सनग्लासेस न पहनने से हम अपनी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. हानिकारक यूवी रेज से खतरा हो सकता है और सबसे जरूरी बात कि सभी धूप के चश्मे यूवी रेज को फिल्टर नहीं करते हैं. ऐसे में सही से देखकर सनग्लासेस का चयन करें. बाजार में मिलने वाले सस्ते और लोकल चश्मे आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: नहीं बन पा रहे हैं पापा...आज से ना​भि में लगाएं इन ड्राई फ्रूट्स का तेल, जल्द मिलेगी गुड न्यूज

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget