एक्सप्लोरर

Carrot Juice: स्किन से लेकर ब्लड शुगर तक, गाजर का जूस पीने से आपको मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें

Carrot Juice: गाजर का जूस न सिर्फ आंखों की रोशनी को सुधारने में मदद करता है, बल्कि स्किन को ग्लोइंग रखने में भी हेल्प करता है.

Carrot Juice Benefits: फलों और सब्जियों के जूस से आपको ऐसे कई फायदे मिल सकते हैं, जिनकी स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरत होती है. तमाम जूस की तरह गाजर का जूस भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ये न सिर्फ आंखों की रोशनी को सुधारने में मदद करता है, बल्कि स्किन को ग्लोइंग रखने में भी हेल्प करता है. सिर्फ इतना ही नहीं, ये जूस आपके ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है.

गाजर विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए मिलकर काम करते हैं. इन्हें हर दिन खाने से कैलोरी भी नहीं बढ़ेगी. गाजर में विटामिन A, C और K भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इनमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन नाम का कैरोटीनॉयड पिगमेंट्स भी होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में हेल्प करते हैं. गाजर आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी सहायक हैं. गाजर के जूस को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको ये 5 फायदे मिल सकते हैं. 

गाजर के जूस के फायदे

1. आंखों के लिए फायदेमंद: गाजर में मौजूद कई जरूरी पोषक तत्वों की वजह से इसे आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. गाजर के जूस में विटामिन A भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी आंखों के लिए जरूरी होता है. इसमें ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन की भी मौजूदगी रहती है, जो आंखों को हानिकारक रोशनी से बचाते हैं. गाजर का जूस पीने से उम्र से संबंधित बीमारी 'मॉक्यूलर डिजनरेशन' का खतरा कम रहता है और आंखों से जुड़ी बाकी समस्याओं की संभावना भी कम रहती है.

2. इम्यूनिटी सुधारने में मददगार: सब्जियां हो चाहे सब्जियों का जूस दोनों ही आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. गाजर के जूस में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं. विटामिन A और विटामिन C आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते हैं और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को भी रोकते हैं.

3. ब्लड शुगर लेवल को करते हैं मैनेज: डायबिटीज़ से पीड़ित मरीजों के लिए यह जरूरी है कि वे लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भोजन खाएं. ऐसा इसलिए क्योंकि ये ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज करने में मदद करते हैं. गाजर के जूस में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है. यही वजह है कि ये डायबिटीज के रोगियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. 

4. स्किन के लिए फायदेमंद: गाजर के जूस में विटामिन C की भरपूर मात्रा पाई जाती है और विटामिन C आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. विटामिन C स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है. गाजर का जूस में मौजूद कैरोटेनॉयड्स पाया जाता है, जो स्किन को यूवी डैमेज से बचाने का काम करता है. 

5. लिवर के लिए फायदेमंद: गाजर के जूस में मौजूद कैरोटेनॉयड्स अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है. ये लीवर को नॉन-अल्कोहल फैटी लीवर डिज़ीज (NAFLD) से बचाने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: Kiwi: कीवी का 'छिलका' भी सेहत के लिए कम फायदेमंद नहीं, कई पोषक तत्वों को है खजाना, जानें इसे खाने के फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget