एक्सप्लोरर

शिमला मिर्च खाने से मजबूत होता है इम्यूनिटी सिस्टम, Corona से जंग में मिलेगी मदद

कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस से लड़ाई में इम्यून सिस्टम मजबूत होना जरूरी है. शिमला मिर्च में काफी औषधीय गुण होते है जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं.

कोरोनावायरस के चलते शहरों को पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है. इस दौरान लोग अपने घरों में बंद हैं. इस जानलेवा वायरस से बचने का इलाज अब तक खोजा नहीं जा सका है. ऐसे में डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स भी यही मानते हैं कि इस बीमारी से बचने के लिए इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करना सबसे बेहतर उपाय है.

इस दौरान अपनी डेली लाइफस्टाइल, फिजिकल ऐक्टिविटी और खानपान का पूरा ध्यान रखें. अपनी डेली डायट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिसमें ऐंटी-वायरल प्रॉपर्टीज हो ताकि आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बने और आपका शरीर हर तरह की बीमारी से बचा रहे. शिमला मिर्च में औषधीय गुण होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को कई बीमारी से बचाने में मदद करता है.

मोटापा होगा कम जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए शिमला मिर्च मददगार हो सकती है. शिमला मिर्च में बेहद कम कैलोरी होती है, जिसके कारण इसका सेवन करने से वजन बढ़ने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है. शिमला मिर्च मेटाबॉलिज्म को बेहतर करती है जिससे आपको मोटापा कम करने में मदद मिलती है.

कैंसर से बचाव में ऐसा माना जाता है कि शिमला मिर्च कैंसर से बचाव में भी काफी फायदेमंद है. ये कैंसर सेल्स को विकसित नहीं होने देता है. ऐसा माना जाता है कि हर रोज किसी न किसी रूप में शिमला मिर्च का सेवन करने से कैंसर होने के चांसेज बहुत कम हो जाते हैं.

अस्थमा में फायदेमंद अस्थमा श्वसन संबंधित विकार है. इसका उपचार पुराने समय से शिमला मिर्च से किया जाता है. इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन ए बीटा केरोटीन होता है जो अस्थमा को ठीक करता है. इसके अलावा अन्य बीमारियों के जोखिम को कम करता है.

आयरन की कमी होगी दूर शरीर में आयरन के अवशोषण के विटामिन सी की जरूरत होती है और शिमला मिर्च मे विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है. इसलिए जब आप इसका सेवन करते हैं तो विटामिन सी आयरन को अवशोषित करके आपको एनीमिक होने से बचाता है. शिमला मिर्च शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में भी मदद करती है.

इम्यूनिटी बढ़ाए     शिमला मिर्च इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में आपकी मदद करती है. शिमला मिर्च में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है. प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने के साथ−साथ यह दिमाग के लिए फायदेमंद हो सकती है. इसके अलावा स्ट्रेस को कम करने, अस्थमा और कैंसर जैसी बीमारियों में भी लाभकारी हो सकती है.

दर्द में आराम शिमला मिर्च में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा से दर्द को स्पाइनल कॉर्ड तक जाने नहीं देता है. साथ ही इसमें मौजूद बहुत से तत्व नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करते हैं.

उच्च रक्त चाप को कम करे शिमला मिर्च एक अच्छी सब्जी मानी जाती है. इसे खाने से उच्च रक्त चाप की समस्या कम होती है. इसमें एंटी ऑक्सीडेंट के गुण है. यह शरीर की शक्ति को बढ़ावा देता है. उच्च रक्त चाप सामान्य होने पर हृदय स्वस्थ रहता है.

कब्ज में लाभकारी शिमला मिर्च में अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम, पोटेशियम मौजूद होते है. यह पाचन क्रिया बढ़ावा देते है. जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है. अपने भोजन में शिमला मिर्च को जरूर शामिल करे.

तनाव दूर करे शिमला मिर्च में तनाव मुक्त करने का गुण होता है. इसमें पोटेशियम व मैग्नीशियम, विटामिन ए पाया जाता है. यह शरीर को बूस्ट ऊर्जा देती है और मूड बदलाव करती है. इससे व्यक्ति आत्महत्या की भावना को छोड़कर आगे बढ़ता है और खुश रहने का प्रयास करता है.

थकान दूर करे शिमला मिर्च शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है, क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण होते है. यह शरीर को तनाव व अवसाद से भी दूर करती है. बहुत से शोधो में बताया गया है की शिमला मिर्च कमजोरी और थकान दूर करने में मदद करता है.

कई बीमारियों से बचाता है काला लहसुन, जानें इसके फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget