एक्सप्लोरर

Microsoft Outage में बाल-बाल बची कैंसर मरीज की जान, ब्रेन सर्जरी में आई देरी

तीन हफ्ते पहले ही उस महिला के दिमाग में ट्यूमर पाया गया है.इसके बाद उसकी सर्जरी फिक्स की गई.शैंटेल सर्जरी के लिए वेटिंग एरिया में ही थी तभी टीवी पर माइक्रोसॉफ्ट की आउटेज की खबर आई सर्जरी टालनी पड़ी.

Cancer Surgery and Microsoft Outage : कुछ दिन पहले ही माइक्रोसॉफ्ट आउटेज की वजह से जहां दुनियाभर में कई फ्लाइट्स थम गई थीं, कई कंपनियों के काम पर ब्रेक लग गया था, उसका असर मेडिकल सेक्टर में भी देखने को मिला. इस ग्लिच की वजह से एक कैंसर मरीज की ब्रेन सर्जरी तक टालनी पड़ गई थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गड़बड़ी की वजह से कैंसर मरीज की जान बाल-बाल बची थी. उसकी ब्रेन सर्जरी होनी थी लेकिन इस आउटेज (Microsoft Outage Effects) की वजह से रोकनी पड़ी. जानिए मामला...

माइक्रोसॉफ्ट आउटेड का इफेक्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 41 साल की शैंटेल मूनी फरवरी, 2022 से फोर्थ स्टेज के टर्मिनल सर्विकल कैंसर से जूझ रही है. कैंसर उसके लंग्स तक पहुंच चुका है. शुक्रवार, 19 जुलाई को उसके ब्रेन की सर्जरी होनी थी. उसके दिमाग से चार सेंटीमीटर मास निकाला जाना था, लेकिन तभी माइक्रोसॉफ्ट सर्विसेज ठप हो गई हैं उसकी सर्जरी कैंसिल करनी पड़ी. 

तीन हफ्ते पहले ही ब्रेन ट्यूमर
तीन हफ्ते पहले ही उस महिला के दिमाग में ट्यूमर पाया गया है. इसके बाद उसकी सर्जरी फिक्स की गई. शैंटेल सर्जरी के लिए वेटिंग एरिया में ही थी लेकिन तभी टीवी पर माइक्रोसॉफ्ट की आउटेज की खबर आ गई. 10 मिनट बाद ही सर्जन पास आए और कहा कि सर्जरी के कई चीजें जैसे- स्कैन, इमरजेंसी मेडिकेशन, मेडिकल रिकॉर्ड्स एक्सेस के लिए माइक्रोसॉफ्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है, ऐसे में सर्जरी नहीं हो सकती है. 

सर्जरी टलने पर घबरा गई मरीज
लंकाशायर की रहने वाली इस महिला मरीज ने बताया कि डॉक्टरों ने काफी देर तक इस आउटेज के सही होने का इंतजार किया लेकिन जब वह ठीक नहीं हो पाया तो सर्जरी टालनी पड़ी. जिससे वह काफी घबरा गई थी. उसने बताया कि उसे सेकंडरी ब्रेन ट्यूमर है. प्राइमरी डायग्नोसिस टर्मिनल सर्विकल कैंसर है. अगर ब्रेन ट्यूमर जल्दी से जल्दी नहीं निकाला जाता तो जान जाने का जोखिम था. बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट सर्विसेज में ग्लिच का असर फाइनेंशियल ही नहीं हेल्थ सेक्टर पर भी पड़ा. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Myths Vs Facts: क्या एक बार कैंसर होने के बाद अस्पताल में ही गुजर जाती है जिंदगी? जानें सच

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget