एक्सप्लोरर

इन देशों में लोगों को ज्यादा होता है कैंसर को खतरा!

न्यूयॉर्क: वैश्विक स्तर पर साल 2005 से 2015 के बीच कैंसर के मामलों में 33 फीसद की वृद्धि हुई है, जबकि कम विकास वाले देशों में इसी अवधि के दौरान इसमें 50 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. यह ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज कोलाबोरेशन के अध्ययन में सामने आया है. इसके विपरीत उच्च विकास वाले देशों में कैंसर के 44 फीसदी नए मामले सामने आए हैं. निष्कर्षो से पता चलता है कि साल 2015 में दुनिया भर में कैंसर के नए मामले 1.75 करोड़ रहे और 87 लाख लोगों की इससे मृत्यु हुई. शोधकर्ताओं ने कहा कि हालांकि कैंसर दुनिया में दिल के रोगों के बाद मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है. लेकिन इस घातक बीमारी के विकसित होने और इससे मरने की वजह बिल्कुल अलग दिखाई देती है यह इस बात पर निर्भर करती है कि आप कहां रहते हैं. अमेरिका के वाशिंगटन विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर और प्रमुख लेखक क्रिस्टीना फिटमउरिस ने कहा, "कैंसर का प्रसार वास्तव में तेजी से हो रहा है." फिटमउरिस ने कहा, "कैंसर के नए मामलों की संख्या दुनिया में हर जगह बढ़ती जा रही है, यह उन्नत स्वास्थ्य प्रणालियों पर ज्यादा दवाब डाल रहा है. लेकिन इसका सबसे तेज और परेशान करने वाला प्रभाव कम विकसित दर्जे वाले देशों में देखा जा सकता है. जो इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते." अध्ययन के लिए दल ने कैंसर के 32 प्रकारों और 195 देशों के सामाजिक-जनसांख्यिकीय सूचकांक (एसडीआई) का विश्लेषण किया. एसडीआई में शिक्षा, आय और प्रजनन का संयुक्त अध्ययन किया जाता है. शोधकर्ताओं ने पाया कि कैंसर के सभी प्रकारों में सबसे सामान्य प्रकार के कैंसर स्तन, श्वास नली, ब्रांकस और फेफड़े (टीबीएल) हैं. इसकी वजह से 12 लाख लोग की दुनिया भर में मौत होती है. इसके बाद बड़ी आंत, मलाशय कैंसर और पेट और जिगर के कैंसर आते हैं. अध्ययन में पाया गया कि स्तन कैंसर से 523,000 मौतें 2015 में हुई. यह महिलाओं में होने वाला सामान्य कैंसर है. अध्ययन के लेखकों का सुझाव है कि सरकारी एजेंसियों और निजी क्षेत्रों को रोकथाम के प्रयासों को बढ़ाने की जरूरत है. इसे खास तौर पर निचले एसडीआई वाले देशों में किया जाना चाहिए जहां गर्भाशय ग्रीवा और जिगर कैंसर से ज्यादातर घातक मौतों की सूची में हैं. अध्ययन का प्रकाशन पत्रिका 'जामा आंकोलॉजी' में किया गया है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget