एक्सप्लोरर

क्या आपकी नहाने की आदत सर्दियों में दिल के दौरे का कारण बन सकती है! जानिए क्या है वजह

आपके नहाने का तरीका सर्दियों में आपके दिल की सेहत तय करता है.ठंडे पानी से नहाने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर के साथ ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बना रहता है..जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Winter Heart Health: उत्तर भारत में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है. मौसम लोगों को खूब सुहावना लग रहा है. लोग इस मौसम का खूब आनंद उठा रहे हैं. हालांकि लोग एक चीज को लेकर खूब कंफ्यूज रहते हैं वह ये है कि सर्दियों में किस तरह के पानी से नहाना चाहिए? पानी ठंडा हो या गरम. कुछ लोग जहां एकदम गर्म पानी से नहाना प्रेफर करते हैं तो कुछ लोग ठंडे पानी से ही नहा लेते हैं लेकिन इससे जुड़ी आपको कुछ बातें जानी जरूरी है. कहा जाता है आपके नहाने का तरीका सर्दियों में आपके दिल की सेहत तय करता है. जी हां बाहर और घर के अंदर तापमान के बहुत ज्यादा अंतर वैसे भी दिल को तनाव देते हैं. ठंड के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती है और बीपी बढ़ जाता है.ठंडी और गर्म दोनों तरह की फुहारे शॉक का कारक है जिससे शरीर को एडजस्ट करने में परेशानी होती है. ऐसे में इससे बचना चाहिए सबसे बढ़िया तरीका है कि आप गुनगुने पानी से ही नहाएं. यह अचानक झटके से बचने में मदद करता है और शरीर को कंफ्यूज होने से बचाता है.वास्तव में गुनगुना पानी शरीर के तापमान को बढ़ाता है और ब्लड सरकुलेशन को बढ़ावा देता है.

दरअसल जब हम सर्दियों में ठंडे पानी के संपर्क में आते हैं तो हमारी पहली प्रतिक्रिया यही होती है कि हमारे हाथों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ऐसे में हमें इससे दूरी बनानी चाहिए. हमारा शरीर प्रतिक्रिया करता है क्योंकि ये आपातकालीन स्थिति में होता है और ब्लड सरकुलेशन को एक तेज गति में भेजता है. आपका दिल आपके महत्वपूर्ण अंगों की सुरक्षा के लिए तेजी से रक्त पंप करना शुरू कर देता है और आपकी त्वचा के पास सरकुलेशन को रोकता है तो, यह आपके कंपन को कम कर देता है.. हालांकि इससे दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है.ठंडे पानी में डुबकी लगाने से शरीर का तापमान अचानक से कम होने के साथ पेरीफेरल वैस्कुलर रेजिस्टेंस बढ़ जाता है. यह स्थिति तेजी से ब्लड प्रेशर को बढ़ा देती है जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है

ठंटे औऱ गर्म पानी से नहाने के नुकसान

हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि अचानक से ठंडे पानी से नहा लेने से दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों को भारी जोखिम उठाना पड़ सकता है. ठंडे पानी से शरीर शॉक में आ जाता है जिससे त्वचा में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती है और रक्त प्रभाव धीमा पड़ जाता  दिल भी तेजी से धड़कने लगता है ताकि खून को पंप कर शरीर में पहुंचा सके. कई बार ऐसे कई केस सामने आए हैं जिसमें मरीज को ठंडे पानी से नहाने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर के साथ ब्रेन स्ट्रोक हुआ है.. ऐसे में आपको एकदम ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए..इसी तरह गर्म पानी के साथ भी है. अगर आप ठंड के दिनों में अचानक से गर्म पानी से नहाते हैं तो बीपी में तेजी से गिरावट आ सकती है जो दिल को फिर से तनाव में डाल सकता है और इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं

सर्दी में नहाने का सबसे बेस्ट तरीका क्या है

नहाने का सबसे बेस्ट तरीका यह है कि आप गुनगुने पानी से नहाएं ना ज्यादा ठंडा ना ज्यादा गर्म.. इससे आपके शरीर को एडजस्ट करने का मौका मिलता है. नहाने का सबसे बेहतर तरीका ये है कि सबसे पहले पैरों और शरीर के अंगों को पानी के संपर्क में लाएं, फिर जब एक बार बॉडी एडजस्टमेंट के कंडीशन में आ जाए तो पूरे स्नान के लिए जाएं. साथ ही तुरंत टॉवल अप कर लें ताकि शरीर को दोबारा ठंड का झटका ना लगे

सर्दी के मौसम में दिल के दौरे के खतरे को कम करने के लिए व्यक्ति को क्या करना चाहिए?

दरअसल सर्दियों में रक्तचाप बढ़ने वाले प्रमुख कारकों में धमनियों का सिकुड़ना, सूरज के संपर्क में ना आना, शारीरिक गतिविधि का कम होना, ज्यादा नमक खाना, रक्त का थक्का जमना शामिल है. ऐसे में लोगों को हल्का भोजन करना चाहिए, पर्याप्त ऊनी कपड़े पहनने चाहिए, शारीरिक गतिविधि और व्यायाम को शामिल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Embed widget