एक्सप्लोरर

टैटू बनवाने के बाद क्या आप कभी ब्लड डोनेट नहीं कर सकते? जानिए क्या कहती है WHO की रिपोर्ट

क्या टैटू बनवाने के बाद ब्लड डोनेट कर सकते हैं? तो डब्ल्यूएचओ के मुताबिक आप टैटू बनवाने के बाद 6 महीने तक रक्त दान नहीं कर सकते. इसके पीछे क्या वजह है यह आज हम आपको बताएंगे.

आज के दौर में टैटू बनवाना ट्रेंड बन चुका है. एक ऐसा फैशन बन चुका है जिसे हर कोई  फॉलो करना चाहता है. इस रेस में हर कोई एक दूसरे को पछाड़ने में लगा हुआ है. कोई अपनी फेवरेट स्टार का तस्वीर बनवा रहा है, तो कोई अपने फेवरेट भगवान की तस्वीर बनाता है. अब जो लोग टैटू बनवाते हैं उनके मन में एक सवाल बहुत घूमता है वो यह है कि क्या टैटू बनवाने के बाद ब्लड डोनेट कर सकते हैं तो डब्ल्यूएचओ के मुताबिक आप टैटू बनवाने के बाद 6 महीने तक रक्त दान नहीं कर सकते. इसके पीछे क्या वजह है यह आज हम आपको बताएंगे.

HIV आर हेपेटाइटिस का खतरा

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि एक निडल दोबारा यूज होती है जिससे ब्लड ट्रांसमिटेड डिजीज के ट्रांसफर होने का खतरा बढ़ जाता है. टैटू के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इंक भी बदलती नहीं है, इससे कारण एचआईवी और हेपेटाइटिस बी इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे लोगों को तुरंत ब्लड डोनेट करने से बचना चाहिए. फिलहाल टैटू बनवाने के लिए किसी तरह के नियम कानून तो नहीं है कोई भी आसानी से कभी भी टैटू बनवा सकता है. अभी तक किसी को भी टैटू बनवाने की पूरी इजाजत है इसीलिए बीमारियों का खतरा बना रहता है. यही वजह है कि टैटू बनवाने वाले को अच्छे टैटू पार्लर से टैटू बनवाने की सलाह दी जाती है, ताकि हाइजीन का पूरा ख्याल रखा जा सके. टैटू बनवाने के बाद आपको ब्लड टेस्ट करवा कर ही ब्लड डोनेट करना चाहिए इसके लिए आपको कम से कम 6 महीने तक इंतजार करना पड़ता है.

पियर्सिंग के बाद भी ब्लड डोनेटन की मनाही

जिस तरह से टैटू बनवाने के बाद काफी समय तक ब्लड डोनेट नहीं किया जा सकता वैसे ही पियर्सिंग के यानी कि कान या नाक छिदवाना, इसके बाद भी ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए, क्योंकि यहां भी यही सब बातें लागू होती है. यहां पर लेकिन आपको एक हफ्ता रुकना होता है क्योंकि पियर्सिंग से आपके ब्लडस्ट्रीम पर असर डालती है एक हफ्ता रुकना इसलिए चाहिए क्योंकि अगर आपको इसकी वजह से कोई भी इंफेक्शन या सूजन होती है तो इसका असर शरीर पर दिख जाएगा.

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट यह भी कहती है कि अगर किसी ने बॉडी पियर्सिंग किसी हेल्थ प्रोफेशनल से करवाई है और इससे होने वाली सूजन ठीक हो गई है तो पियर्सिंग करवाने के बाद करीब 12 घंटे बाद भी ब्लड डोनेट किया जा सकता है. इसलिए अगर आप ब्लड डोनेट करना चाहते हैं तो इन बातों का जरूर ख्याल रखें. इसके अलावा अगर शरीर में कोई भी छोटी मोटी सर्जरी हुई है तो ऐसी स्थिति में भी आपको ब्लड डोनेट करने के लिए वेट करना पड़ता है.

 

ये भी पढ़ें-सर्दियों में मुंह ढककर सोते हैं आप तो आज ही संभल जाएं, खतरनाक हैं परिणाम 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget