एक्सप्लोरर

क्या सफेद हो चुके बाल दोबारा से हमेशा के लिए काले हो सकते हैं, जानिए इस बात में कितनी सच्चाई है

बालों का सफेद होना बहुत ही आम सी समस्या हो गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पहले जैसा काला किया जा सकता है, जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट

White Hair Problems: महिला हो या पुरुष सभी को अपने बाल बहुत प्यारे होते हैं, क्योंकि ये बाल हमारी पर्सनालिटी का एक ऐसा हिस्सा है जो हमें सुंदर या स्मार्ट दिखाने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं. वैसे तो बालों से जुड़ी कई समस्याएं हैं जिनका हम सभी कहीं ना कहीं सामना करते हैं, जैसे बालों का झड़ना, स्प्लिट एंड्स, डैंड्रफ और भी कई सारी समस्याएं हैं लेकिन इनमें से एक समस्या है बालों का सफेद होना. जी हां पहले के जमाने में लोगों की उम्र जब 30 या 40 पार होती थी, तब जाकर कहीं बाल सफेद होने शुरू होते थे लेकिन अब आप यूथ और Teenage में भी सफेद बाल की समस्या देख सकते हैं, टेंपररी तौर पर इसे काला करने के लिए तो मार्केट में बहुत सारे प्रोडक्ट उपलब्ध है जैसे डाई, कलर, मेहंदी लेकिन कई लोगों का सवाल होता है कि क्या सफेद बाल को दोबारा से काला बना सकते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में एक्सपर्ट क्या कहते हैं.

किन लोगों के बाल सफेद से काले हो सकते हैं

एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये सोचने से पहले की सफेद बाल हमेशा के लिए काले हो सकते हैं या नहीं हमें इसके पीछे के कारणों को समझना चाहिए. आमतौर पर पोषण की कमी या गलत खानपान की वजह से ऐसी समस्याओं से लोग गुजर रहे हैं. इसके अलावा कुछ लोगों का अनुवांशिक कारण होता है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ ये समस्या होना बहुत आम है. ये बुढ़ापे का कारण है जो एक न एक दिन सभी को होना है, इसलिए बुढ़ापे के कारण सफेद होने वाले बालों को काला करने के लिए कुछ नहीं है, हालांकि अगर आप सही लाइफ स्टाइल को फॉलो करते हैं तो यह सफेद बाल आने में देरी हो सकती है, इसके अलावा बाकी स्थितियों में सफेद बाल को काला किया जा सकता है. थोड़ा टाइम टेकिंग होगा लेकिन परिणाम जरूर मिलेंगे.

जानते हैं सफेद बाल को काला करने के तरीके

  • सबसे पहले आपको यह जाने की जरूरत है कि आपके बाल सफेद हो क्यों रहे हैं क्या यह कोई मेडिकल कंडीशन है अगर ऐसा है तो डॉक्टर इसके लिए इलाज करेंगे..डॉक्टर को अगर लगता है कि आपमें कोई पोषक तत्वों की कमी है, तो वो उसके लिए आपको सही डाइट प्लान बताएंगे.
  • नारियल तेल और आंवला को उपयोग करने से आपके बाल काले हो सकते हैं. आंवला में कॉलेजन बढ़ाने की क्षमता होती है. यह बालों के विकास के लिए जरूरी है और यह काले बालों को उगाता है. आप चाहे तो नारियल तेल में आंवला पाउडर मिलाकर बालों में मसाज कर सकते हैं, इसके अलावा आंवला खाना भी एक अच्छा ऑप्शन है जो आपको अंदरुनी तौर पर काले बाल उगाने में मदद करेगा.
  • बालों को काला करने के लिए अरंडी और जैतून का तेल भी मददगार है, इसके लिए आपको सरसों के तेल के साथ इसका इस्तेमाल करना होगा. अरंडी के तेल में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो बालों को टूटने से बचाती है, वहीं सरसों में आयरन मैग्नीशियम सिलीनियम जिंक और कैल्शियम होते हैं जो बालों को पोषण देकर काला करने में मदद करते हैं.
  • आयुर्वेद के मुताबिक सरसों के तेल में मेहंदी की पत्तियों को पका कर उसका मिश्रण लगाने से भी बाल काले होते हैं.


बालों को सफेद होने से रोकने के लिए टिप्स

  • बालों को ज्यादा ना धोएं
  • जंक, प्रोसेस्ड डिब्बा बंद, तला भुना मसालेदार खाना कम खाएं.
  • सोडा, कोला और अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक से परहेज करें
  • स्मोकिंग और शराब के सेवन जैसी आदतों से सख्त परहेज करें.
  • सप्ताह में दो से तीन बार बालों में तेल लगाकर चंपी जरूर करें.
  • केमिकल युक्त प्रोडक्ट का प्रयोग करने से बचें.

 

यह भी पढ़ें: Heart Attack Silent Symptoms: सीने के तेज दर्द के अलावा बड़े नॉर्मल होते हैं हार्ट अटैक के लक्षण, ना करें अनदेखा करने की भूल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget