एक्सप्लोरर

Health Benefits Of Dates: खजूर खाकर करें दिन की शुरुआत, पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहेंगे

खजूर खाने से कई तरह से फायदे होते हैं. यह सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसमें सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट तत्व पाए जाते हैं.

Dates Benefits: आज की तेजी से बदलती लाइफस्टाइल (Lifestyle) में खुद को हेल्दी और फिट रखना चुनौतीपूर्ण है. वक्त की कमी की वजह से कई बार एक्सरसाइज या योगा नहीं हो पाता. ऐसे में कई लोग अलग-अलग तरीका निकालते हैं. सेहत अच्छी रहे, इसके लिए डाइटिंग (Dieting) को भी अच्छा बनाते हैं. कई लोग खाने में खजूर का इस्तेमाल करते हैं.
 
एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर दिन की शुरुआत खजूर (Khajoor) के साथ की जाए तो आप हमेशा फिट रहेंगे. खजूर में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इससे कैंसर जैसी बीमारियां दूर रहती हैं. दिल की सेहत के लिए भी खजूर अच्छा माना जाता है. इसके इस्तेमाल से कब्ज, मेटाबॉलिज्म, वजन जैसी समस्याएं आती ही नहीं है. आइए जानते हैं खजूर खाने का सही समय और इसके फायदे..
 
खजूर क्यों फायदेमंद
 
खजूर एक ऐसा फल है, जिसमें एंटीऑक्सिडेंट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है. आयरन, फोलेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी 6 जैसे पोषक तत्व इसमें भरपूर मात्रा में हैं. इससे कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं. यह टेस्टी भी होता है और मीठे स्वाद की वजह से लोग इसका इस्तेमाल करते हैं.  
 
खजूर कब नहीं खाने चाहिए
 
खजूर में फ्रूक्टोज पाया जाता है. अगर आप खाली पेट खजूर का सेवन करते हैं तो यह पेट खराब कर सकता है. भरे पेट खजूर खाना भी अच्छा नहीं होता. क्योंकि खाना खाने के बाद पेट भरा रहता है और खजूर में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया की समस्या को बढ़ा सकता है. इससे सूजन की परेशानी हो सकती है. एलर्जी और लूज मोशन के दौरान तो खजूर से दूर ही रहना चाहिए. इसमें पाया जाने वाला सोर्बिटोल नामक शक्कर अल्कोहल से भरपूर होता है और समस्या को काफी बढ़ा सकता है. 
 
फिर कब खाएं खजूर
 
खजूर को आप ब्रेकफास्ट या दिन में कभी भी खा सकते हैं. सुबह-सुबह खजूर खाने से एनर्जी मिलती है. इससे आंतों के कीड़े भी मर जाते हैं. सुबह खजूर खाने से शरीर के कुछ अंगों की अच्छी तरह सफाई हो जाती है. हार्ट और लिवर की सेहत भी सुधरती है. खजूर में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट चेहरे की चमक बढ़ा देता है और बालों की उम्र भी. इसके कई और तरह के फायदे होते हैं.  

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें : ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली मां को कौन सी सप्लीमेंट विटामिन्स लेने होते हैं जरूरी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget