एक्सप्लोरर

आंखों में हो रही है जलन और खुजली, तो ना लें इसे हल्के में...जानें सब

आंखों से जुड़ी समस्या अब आम होते जा रही है, लेकिन समय पर इलाज नहीं करना आगे चल कर दिक्कत दे सकता है. इस रिपोर्ट में जानें आंखों में जलन और खुजली होने के कारण साथ ही इसके उपचार के बारें में.

आजकल बहुत से लोग आंखों में जलन और खुजली से परेशान हैं. यह समस्या आम होती जा रही है, लेकिन कई लोग इसे हल्के में लेते हैं, जिससे बाद में इसके प्रभाव का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. आंखों में जलन और खुजली के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिन्हें ठीक से समझना जरूरी है.  नहीं तो आखों से सम्बंधित बीमारियां होने की सम्भावना बढ़ जाती हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे आंखों में जलन और खुजली के मुख्य कारण और इसके उपचार के बारे में. 

जलन और खुजली के कारण 

आंखों में जलन और खुजली के कई सारे कारण है जैसे की धूल, बैक्टीरिया, एलर्जी, कांटेक्ट लेंस आदि. आंखें लाल होने का एक मुख्य कारण एलर्जी हो सकता है जिससे आंखों में जलन और खुजली होने लगती है. इसके अलावा धूल, धूम्रपान के धुएं से बचना चाहिए इससे भी आंखें लाल होने की संभावना होती है.

स्क्रीन से बचें

कई लोगों की आदत होती है, रात तक मोबाइल चलने की जिसके चलते उनको आखों से जुडी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन के सामने बैठना, या रात तक मोबाइल चलाने से भी आंखों में सूखापन आता है, जिससे आपकी आंखें जलन करने लगती है. कई बार बैक्टीरिया और वायरस के संपर्क में आने से भी आंखों पर प्रभाव पड़ता है.

जानें बचाव

आंखों में जलन और खुजली से बचने के लिए आपको नियमित रूप से अपनी आंखें साफ करनी चाहिए. लंबे समय तक आंखों में जलन और खुजली हो रही हो तो आंखों को ठंडे पानी से धो लें, ऐसा करने से आराम मिलेगा. अपनी आंखों को ज्यादा देर तक धूप, धूल या स्क्रीन के संपर्क में ना रखें. आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करें.  इन सब के बाद भी अगर आंखों को आराम नहीं मिल रहा है, तो आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़े : क्या डायबिटीज पेशेंट खा सकते हैं स्टार फ्रूट? जानें फायदें और नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget