एक्सप्लोरर

इस देश में 20 साल की लड़कियों को भी हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, जानें भारत में क्या है हाल?

ब्रेस्ट कैंसर के कई कारण हो सकते हैं. पहले यह कैंसर अधिक उम्र की महिलाओं में ही पाया जाता था लेकिन अब 20-25 साल की उम्र में भी लड़कियां इसकी चपेट में आ रही हैं.

Breast Cancer : अक्टूबर ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस का महीना है. ये कैंसर काफी खतरनाक और जानलेवा है. WHO के मुताबिक, साल 2022 में दुनियाभर में इस कैंसर से 6,70,000 मौतें हो गई थीं। इनमें से 99% से ज्यादा मामले महिलाओं में पाए गए थे. अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की एक स्टडी में पता चला है कि 2012 से 2021 तक 50 से कम उम्र की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के केस में सालाना 1.4% का इजाफा हुआ है. एक अध्ययन के मुताबिक, अमेरिका में 20 साल की लड़कियां भी अब इस कैंसर की चपेट में आ रही हैं. ऐसे में जानिए भारत का क्या हाल है...

यह भी पढ़ें : शरीर में दिनभर बना रहता है दर्द तो नजरअंदाज करने की न करें गलती, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

20 साल की लड़कियों में ब्रेस्ट कैंसर

JAMA नेटवर्क ओपन में पब्लिश रिसर्च के अनुसार, यूएस में 20 से 49 साल की महिलाओं में तेजी से ब्रेस्ट कैंसर फैल रहा है. शोध टीम ने 2000 से 2019 तक ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित 217,000 से ज्यादा अमेरिकी महिलाओं के डेटा एनालिसिस किया. 2000 में, 20 से 49 साल की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की घटना हर 100,000 लोगों पर करीब 64 मामले थी.

अगले 16 सालों में यह रेट बढ़कर सालाना करीब 0.24% हो गई. 2016 तक हर एक लाख पर 66 केस ब्रेस्ट कैंसर के मिले लेकिन इसके बाद इसमें काफी ज्यादा तेजी आ गई. अचानक से बढकर यह रेट 3.76% सालाना हो गई. 2019 तक यानी सिर्फ तीन साल में ही यह रेट हर 1 लाख पर 74 तक पहुंच गई. 

अश्वेत महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा

सेंट लुइस में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, पिछले दो दशकों में 50 साल से कम उम्र की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ा है. डेटा का एक दिलचस्प पहलू ये भी सामने आया है कि अश्वेत महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) का जोखिम काफी ज्यादा है. खासकर 20 से 29 साल की अश्वेत महिलाओं में बाकियों की तुलना में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 53% अधिक है.

यह भी पढ़ें : कितनी तेजी से बढ़ते हैं कैंसर सेल्स? ये होता है पूरा प्रोसेस

भारत में ब्रेस्ट कैंसर का हाल

साल 2018 में भारत में ब्रेस्ट कैंसर के कुल 1,62,468 केस सामने आए थे. इनमें से 87,090 महिला पीड़ितों की मौत हो गई. भारत में ब्रेस्ट कैंसर से बचने का रेट 60% है, जो अमेरिका से 20% कम है. देश में स्तन कैंसर शहरों ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में भी कम उम्र की महिलाएं इस कैंसर की चपेट में आ रही हैं. इलाज में देरी के चलते मौत का खतरा भी बढ़ रहा है. इस कैंसर के बढ़ने की सबसे बड़ी वजहों में तंबाकू, शराब, मोटापा, गलत लाइफस्टाइल और प्रदूषण है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए कहीं आप भी तो नहीं जलाते मॉस्किटो कॉइल? तो पहले जान लें इसके नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
Right Age for Ear and Nose Piercing: नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget