एक्सप्लोरर

जामुन की गुठलियों से कम की जा सकती है पानी में फ्लोराइड की मात्रा

खाने में बेहद स्वादिष्ट लगने वाले गूदेदार जामुन की गुठलियों का इस्तेमाल कर भूजल से फ्लोराइड की मात्रा कम करके उसे इस्तेमाल के लायक बनाया जा सकता है.

हैदराबाद: हैदराबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के शोधार्थियों का कहना है कि खाने में बेहद स्वादिष्ट लगने वाले गूदेदार जामुन की गुठलियों का इस्तेमाल कर भूजल से फ्लोराइड की मात्रा कम करके उसे इस्तेमाल के लायक बनाया जा सकता है.

गुठलियों से बनाया एक्टिवेटेड कार्बन- आईआईटी हैदराबाद के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर चन्द्र शेखर शर्मा की अगुवाई में एक दल ने जामुन की गुठलियों से बनाये गये ‘एक्टिवेटेड कार्बन’ का इस्तेमाल करके पानी में फ्लोराइड के स्तर को कम करने में सफलता हासिल की है.

फ्लोराइड से होती है स्वास्थ्य समस्याएं- अनेक राज्यों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता एक गंभीर समस्या है और इससे स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याएं पैदा होती हैं. आईआईटी दल के इन निष्कर्षो को हाल में ही ‘जनरल ऑफ इनवायरमेंटल केमिकल इंजीनियरिंग’ में प्रकाशित किया गया है.

कैसे की रिसर्च- शोधार्थियों ने जामुन की गुठलियों के पाउडर को अत्यधिक छिद्रयुक्त कार्बन सामग्री में बदल दिया. इसके बाद इसकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिये उच्च तापमान पर संसाधित किया गया.

शर्मा ने बताया कि सबसे पहले इस सामाग्री का परीक्षण प्रयोगशाला में तैयार सिंथेटिक फ्लोराइड पर किया गया. इसके बाद इसका परीक्षण तेलंगाना के नालगोंडा जिले के भूजल के नमूनों पर किया गया. इस क्षेत्र के भूजल में फ्लोराइड की समस्या देश में सबसे ज्यादा है.

रिसर्च के नतीजे- इससे मिले परिणामों में पाया गया कि इस प्रक्रिया के बाद एक लीटर पानी में फ्लोराइड की मात्रा घटकर 1.5 मिलीग्राम से भी कम रह गयी. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह स्वीकार्य मात्रा है.

देश के 17 राज्यों में भूजल में फ्लोराइड की समस्या है. फ्लोराइड मिला हुआ पानी पीने के काम नहीं आता है.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget