एक्सप्लोरर

मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेने के लिए सबसे सही समय कौन-सा, जिससे मिले ज्यादा से ज्यादा फायदा?

मेलाटोनिन नाम के हार्मोन को प्रॉडक्शन में मैग्नीशियम अहम भूमिका निभाता है. इससे ही हमारी नींद का चक्र तय होता है. सोने से करीब एक-दो घंटे पहले मैग्नीशियम लेने से अच्छी नींद आती है.

मसल हेल्थ की बात हो या ब्रेन फंक्शन, एनर्जी प्रॉडक्शन और अच्छी नींद की, शरीर के कई बेहद जरूरी कार्यों के लिए बतौर मिनरल मैग्नीशियम काफी अहम होता है. इन सभी के अलावा मैग्नीशियम का काम शरीर में सूजन पर कंट्रोल करना भी होता है. साथ ही, टेंशन, कब्ज और खराब नींद की दिक्कत भी इसी मिनरल्स से दूर होती है. हालांकि, बाकी मिनरल्स की तरह इसे लेने का भी सही वक्त होता है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

मैग्नीशियम लेने का सही वक्त क्यों जरूरी?

अधिकतर लोगों को यह बात नहीं पता होती है कि मैग्नीशियम की वजह से दिनभर में हमारे शरीर की कई जरूरतें पूरी होती हैं. ऐसे में अपने शरीर का बेहतर तरीके से ध्यान रखने के लिए मैग्नीशियम के इनटेक की टाइमिंग सही होना बेहद जरूरी है. यही वजह है कि हमें मैग्नीशियम की डोज तय करनी चाहिए और रोजाना एक ही समय पर इसका सेवन करना चाहिए. खास बात यह है कि मैग्नीशियम की डोज भोजन के साथ या उसके बिना भी ले सकते हैं. हालांकि, अगर आपका पेट काफी ज्यादा सेंसटिव है तो मैग्नीशियम की डोज खाने के साथ लेनी चाहिए. इससे किसी भी तरह से होने वाली परेशानी को कम किया जा सकता है.

सुबह के वक्त मैग्नीशियम लेने के फायदे

अगर आप मैग्नीशियम की डोज एनर्जी लेवल बढ़ाने, टेंशन कम करने और ब्रेन फंक्शन को बेहतर करने के लिए ले रहे हैं तो इसके इनटेक का सबसे सही वक्त सुबह का है. मैलेट, ग्लाइसीनेट और टॉरेट जैसे मैग्नीशियम ब्लडस्ट्रीम में जल्दी मिल जाते हैं. ये आपको दिनभर एकदम शांत और फोकस्ड बनाए रखते हैं. अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो सुबह के समय मैग्नीशियम लेना काफी अच्छा रहता है. इसके अलावा मैग्नीशियम की डोज लेने से माइग्रेन की दिक्कत दूर होती है और पाचन में सुधार होता है. हालांकि, मैग्नीशियम के कई रूप जैसे साइट्रेट आदि का सेवन करने से कुछ घंटे बाद पेट क्लियर करने में दिक्कत हो सकती है. ऐसे में इसका सेवन अपने शरीर के हिसाब से करें.

शाम के वक्त मैग्नीशियम लेने के फायदे

मेलाटोनिन नाम के हार्मोन के प्रॉडक्शन में मैग्नीशियम अहम भूमिका निभाता है. दरअसल, इसी हार्मोन से हमारी नींद का चक्र तय होता है. ऐसे में सोने से एक-दो घंटे पहले मैग्नीशियम की डोज लेने से शरीर को आराम मिलता है और रात में अच्छी नींद आती है. मैग्नीशियम ग्लाइसीनेट और साइट्रेट का सेवन रात के वक्त करना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इनके इफेक्ट ज्यादा आराम पहुंचाते हैं.

एक्सरसाइज के बाद मैग्नीशियम लेने के फायदे

अगर आप एक्सरसाइज के बाद मैग्नीशियम की डोज ले रहे हैं तो इससे मसल्स को रिलैक्स करने में मदद मिलती है. वर्कआउट के बाद मैग्नीशियम लेने से मसल क्रैंप में राहत मिलती है और दर्द कम हो सकता है. मैग्नीशियम क्लोराइड या एप्सम सॉल्ट बाथ के इस्तेमाल से मसल रिकवरी काफी तेज होती है. उदाहरण के लिए देखें तो सॉल्ट बाथ अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस दौरान एक्सरसाइज की वजह से हुए मैग्नीशियम का नुकसान पूरा करने में मदद मिलती है और ओवरऑल मसल हेल्थ बेहतर होती है.

मैग्नीशियम लेने का सुरक्षित तरीका कौन-सा?

मैग्नीशियम को रोजाना एक ही टाइमिंग पर लेना चाहिए और इसकी डोज भी तय करनी चाहिए. इससे यह ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर आपका पेट खराब रहता है तो इसे खाने के साथ लेना चाहिए. हालांकि, इस दौरान ज्यादा फाइबर वाला भोजन नहीं करना चाहिए, क्योंकि मैग्नीशियम की वजह से उसे पचाने की रफ्तार धीमी हो सकती है. किसी दूसरी दवा के रिएक्शन से बचने के लिए मैग्नीशियम की डोज अन्य मेडिसिन से करीब दो घंटे के गैप में लेनी चाहिए. अगर आपने गलती से मैग्नीशियम की एक डोज मिस कर दी है तो कभी भी डोज को डबल न करें. अगली डोज को अपने तय वक्त पर ही लें. हालांकि, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक आने से 2 दिन पहले दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते हो जाएं सतर्क

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget