एक्सप्लोरर

Herbal Tea: बदलते मौसम में हर्बल टी पीकर बढ़ाएं इम्युनिटी, नहीं पड़ेंगे बीमार

Immune Boosting Tea: बदलते मौसम में रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए हर्बल टी पिएं. आप घर में कई चीजों से हर्बल टी बना सकते हैं. इससे बीमारियां और इंफेक्शन दूर रहेंगे.

Boost Immunity: सर्दियों के आते ही सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान करने लगती है. इस मौसम में वायरल और इंफेक्शन का खतरा रहता है. जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वो बीमारियों से सबसे जल्दी प्रभावित होते हैं. ऐसे में अगर आपको रोगप्रतिरोधरक क्षमता को मजबूत बनाना है तो साधारण चाय की बजाय दिन में 1-2 बार हर्बल टी पिएं. इससे पेट की समस्याएं दूर होंगी और इम्यूनिटी भी मजबूत बनेगी. आप इन हर्बल टी को घर में आसानी से बना सकते हैं. आज हम आपको ऐसी 5 हर्बल टी के बारे में बता रहे हैं जिनसे इम्यूनिटी मजबूत बनती है. 

इम्यूनिटी बढ़ाने वाली हर्बल टी

1- जायफल टी- सर्दियों में जायफल का इस्तेमाल खाने में जरूर करना चाहिए. एक चुटकी जायफल से सर्दी जुकाम की समस्या दूर हो जाती है. आप जायफल टी बनाकर भी पी सकते हैं. इसके लिए 1 चुटकी जायफल चूर्ण को ऊबलते पानी में डाल दें. थोड़ी देर पानी को उबालें और फिर इसे छानकर पी लें. खाना खाने के एक घंटे बाद आप जायफल टी पी सकते हैं. इससे इम्यूनिटी मजबूत बनेगी.

2- दालचीनी टी-  इम्युनिटी मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना दालचीनी वाली चाय पिएं. इससे पाचन में सुधर आएगा और मोटापा भी कम होगा. दालचीनी खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है. सुबह दालचीनी वाली चाय पीने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है.

3- जैस्मीन टी- आप फूलों की मदद से हर्बल टी बना सकते हैं. जैस्मीन में भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं. इससे मोटापा कम होता है. खाने के बाद जैस्मीन टी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है. इससे हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है. 

4- गुड़हल टी- लाल रंग का ये फूल किसी चमत्कार से कम नहीं है. गुडहल के फूल से बनी चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है. इससे हार्ट की बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है. गुड़हल की चाय पीने से वजन को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है. 

5- तुलसी-शहद टी- इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और सर्दी-जुकाम दूर कर में तुलसी के पत्तों की चाय भी मदद करती है. इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है. मोटापा कम करने में भी तुलसी के पत्ते मदद करते हैं. इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है. आप अपनी चाय में रोज तुलसी के पत्ते डालकर जरूर पिएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: किन लोगों को नहीं पचता दूध, क्यों इसे पीते ही बनने लगती है पेट में गैस?

यह भी पढ़ें: जब घरेलू नुस्खे अपनाकर भगाया जा सकता है सिरदर्द तो गोलियां क्यों गटकनी?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget