एक्सप्लोरर

सेहत के लिए ही नहीं बालों के लिए भी बेस्ट है नारियल का दूध, जानिए फायदे और लगाने का तरीका

Coconut Milk for Hair : नारियल तेल आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. इससे बालों को सिल्की बनाने से लेकर मोटे और घने किए जा सकते हैं. 

Coconut Milk for Hair : नारियल का दूध न सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब होता, बल्कि यह सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन ई, विटामिन C, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कई तरह के हेल्दी फैट्स होते हैं, जो सेहत के लिए जबरदस्त होते हैं. इसके अलावा बालों के लिए भी नारियल तेल काफी फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं बालों के लिए नारियल का दूध के फायदे-

बालों की बढ़ाए ग्रोथ

नारियल के दूध में मौजूद फैटी एसिड और विटामिन्स स्कैल्प को पोषण देकर बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं. यह हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करता है जिससे बालों का झड़ना कम होता है. साथ ही यह बालों की ग्रोथ के लिए एक बेहतर विकल्प है.

डैंड्रफ और खुजली से राहत

इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प पर जमी गंदगी और डैंड्रफ को साफ करते हैं. साथ ही खुजली और जलन से राहत मिलती है.

कंडीशनिंग और दोमुंहे बालों से रखे सुरक्षित

नारियल का दूध बालों को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है, जिससे बाल रेशमी, मुलायम और चमकदार बनते हैं. यह ड्राई और डैमेज्ड बालों के लिए रामबाण है. इसके साथ ही नारियल के दूध में मौजूद प्रोटीन बालों को अंदर से मजबूत बनाता है और स्प्लिट एंड्स की समस्या से भी बचाता है.

ये भी पढ़ें - आपको भी हो सकता है टाइप-5 डायबिटीज, जान लीजिए क्या हैं लक्षण

स्कैल्प को रखे ठंडा

गर्मियों में नारियल का दूध स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है, जिससे तनाव और बाल झड़ने की समस्या भी कम हो सकती है. साथ ही यह स्कैल्प में होने वाली दिक्कतों को दूर कर सकता है.

बालों में कैसे लगाए नारियल का दूध?

सबसे पहले 1 कप ताजा नारियल का दूध लें, इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल या आंवला तेल डालकर एक स्ट्रेप बोटल में भरकर रख लें. इसके बाद बालों को धोने से कुछ घंटे पहले इसे अपने बालों पर स्प्रे करें.  सप्ताह में 1 या 2 बार लगाने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exam Preparation: क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget