एक्सप्लोरर

काली गाजर है शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट का खजाना, कैंसर सहित कई बीमारियों में करता है फायदा

गाजर सिर्फ लाल या नारंगी नहीं होती बल्कि काली या पर्पल कलर की भी होती है. काली गाजर को देसी गाजर भी कहा जाता है इससे कई तरह के लाभ मिलते हैं.

Kali Gajar: गाजर सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है, इसलिए लोग सर्दियों के मौसम में इसे किसी ना किसी रूप में अपने भोजन में शामिल करते हैं. कोई मीठी डिश बनाता है तो कोई ऐसे ही सलाद के रूप में गाजर खाता है, लेकिन क्या आपने कभी काली गाजर खाई है. जी हां गाजर सिर्फ लाल या नारंगी नहीं होती बल्कि काली या पर्पल कलर की भी होती है. काली गाजर को देसी गाजर भी कहा जाता है इससे कई तरह के लाभ मिलते हैं. गाजर शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो स्वास्थ्य स्थितियों में लाभ देने के लिए जानी जाती है. आइए जानते हैं काली गाजर से मिलने वाले फायदे के बारे

पाचन तंत्र मजबूत बनाए-सर्दियों में काली गाजर खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. डाइजेशन में सुधार होता है, काली गाजर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज एसिडिटी की समस्याओं को आसानी से दूर करती है.

कैंसर से लड़ने में असरदार- शोध से पता चलता है कि काली गाजर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स में कैंसर से लड़ने वाले गुण होते हैं. चूहों पर एक रिसर्च किया गया इस रिसर्च में चूहों को कैंसर को बढ़ावा देने वाले कंपाउंड के संपर्क में लाया गया और फिर कुछ चूहों को डाइट में काली गाजर का अर्क दिया गया तो कुछ चूहों को सामान्य डाइट. स्टडी के नतीजे में पता चला कि जिन चूहों को काली गाजर खिलाई गई है उनमें सामान्य डाइट खाने वाले चूहों की तुलना में कैंसर का विकास कब हुआ है.

वजन घटाने में मददगार- काली गाजर एक ऐसी सब्जी है जिसमें कैलोरी कम होती है लेकिन यह सबसे ज्यादा पौष्टिक होती है, जिस कारण वजन कम करने के लिए यह अच्छे भोजन के तौर पर माना जाता है.काली गाजर में घुलनशील फाइबर होते हैं, जो आपकी भूख और भोजन का सेवन दोनों कम करने में मदद करते हैं.

आंखों के लिए बेहतरीन- काली गाजर से आंखें हेल्दी रहती है इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाकर आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

इम्यूनट सिस्टम मजबूत करे- सर्दियों में काली गाजर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, काली गाजर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मौसमी बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है.

अर्थराइटिस में फायदेमंद- काली गाजर में एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिसका नाम है एंथोसाइनिन पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट. इससे सेहत को बहुत लाभ है. इस एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर काली गाजर अर्थराइटिस के लिए बहुत ही फायदेमंद है. इससे इन्फ्लेमेशन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है.यह एक एंटी एजेंट के रूप में काम करता है, जो हानिकारक कंपाउंड pro-inflammatory साइटोकींस को कम करने में मदद करता है. काली गाजर का यही गुण शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके अर्थराइटिस के लक्षणों को कम करने में मदद करता है.

दिल के लिए फायदेमंद-सर्दियों में काली गाजर खाने से दिल सेहतमंद रहता है.इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल को हेल्थी रखने में मदद करते हैं. काली गाजर खाने से हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: सर्दी में पानी में ये चीज मिलाकर पीएं, फिर ना तो सांस में बदबू आएगी और बॉडी भी रहेगी हाइड्रेट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Alcohol Based Drug: 12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
NPPA New Drug Prices: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget