एक्सप्लोरर

जिम जाने से पहले ये एक काम जरूर कर लें, नहीं तो किसी के लिए भी आ सकती है बुरी खबर

अगर आपके परिवार में दिल से जुड़ी बीमारियों की हिस्ट्री है तो हार्ट स्कैन करवाना हमेशा बेहतर माना जाता है, फिर भले ही आप जिम जॉइन करें या कुछ और एक्सरसाइज शुरू करें. पर आखिर क्यों?

Heart Scan: हाल फिलहाल में ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं, जिनमें फिटनेस फ्रीक लोगों की हार्ट अटैक कारण मौत हो गई. पिछले साल मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी. जबकि इससे पहले टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे फिटेस्ट एक्टर माने जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला ने इसकी वजह से अपनी जान गंवा दी थी. ये कोई एक दो मामले नहीं है. बल्कि कई लोगों के जिम ज्वाइन करने के बाद कार्डियक अरेस्ट होने के मामले सामने आए हैं. कई हस्तियां और युवा एथलीट जो हमेशा अपने फैंस के लिए फिटनेस का मॉडल हुआ करते थे, उनकी एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक की वजह से एकाएक मौत हो गई.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे के एशियन हॉस्पिटल में डॉ. प्रतीक चौधरी ने लोगों को जिम ज्वाइन करने से पहले हार्ट स्कैन करवाने की सलाह दी. वह कहते हैं कि किसी ऐसे व्यक्ति को, जिसने कभी एक्सरसाइज नहीं की या आमतौर पर लाइट वर्कआउट किया है तो उसे कार्डियक टेस्ट कराने की कोई जरूरत नहीं होती है. इस वर्कआउट में वॉकिंग और तैरना जैसी फिजिकल एक्टिविटीज़ शामिल हैं. एक्सरसाइज के दौरान दिल का दौरा पड़ना आमतौर पर धमनियों में कैल्सीफाइड प्लाक के क्रमागत निर्माण के कारण होता है. ये बढ़ सकता है और कोरोनरी धमनियों को संकरा बना सकता है. जिसकी वजह से हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है. क्योंकि फिजिकल एक्टिविटीज़ करने से दिल पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है.

किन्हें कराना चाहिए हार्ट स्कैन?

हालांकि अगर आपके परिवार में दिल से जुड़ी बीमारियों की हिस्ट्री है तो हार्ट स्कैन करवाना हमेशा बेहतर माना जाता है, फिर भले ही आप जिम ज्वाइन न कर रहे हों. डॉ. चौधरी ने सलाह दी है कि परिवार में 30-35 साल की उम्र तक दिल से जुड़े रोग के इतिहास वाले लोगों को हार्ट का स्कैन जरूर करवाना चाहिए. डॉ चौधरी ने कहा कि अगर आपकी फैमिली में ब्लड शुगर लेवल और वक्त से पहले दिल से जुड़ी बीमारी के मामले हैं, तो उन मामलों में लोगों को कोई कार्डियक टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है. लेकिन अगर आप हाई इंटेंसिटी वर्कआउट, हैवी वेट या कॉम्पिटिटिव स्पोर्ट्स करना चाहते हैं तो कुछ टेस्ट हैं, जिन्हें ECG, इको और TMT (ट्रेडमिल टेस्ट) सहित किया जाना चाहिए. 

ये टेस्ट आपके हार्ट फिटनेस के बारे में बताएंगे. इसके अलावा, ब्लड शुगर लेवल का इवैल्यूएशन, कोलेस्ट्रॉल या लिपिड प्रोफाइल किया जाना चाहिए, भले ही फिर आप जिम जाने की प्लानिंग न कर रहे हों. कोई भी भारी एक्सरसाइज शुरू करने से पहले लोग कोरोनरी कैल्शियम स्कैन या हार्ट स्कैन करा सकते हैं, जो धमनियों में कैल्शियम युक्त प्लाक को मापने में सहायक है. ये हृदय रोग के किसी भी खतरे के बारे में भी जानकारी दे सकता है.

ये भी पढ़ें: शरीर में आयरन की कमी? इन जूस और फूड का करें इस्तेमाल, नहीं होगी एनीमिया की बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget