एक्सप्लोरर

Beetroot Chips Recipe: सलाद ही नहीं चुकंदर के चिप्स भी हैं शरीर के लिए बेहद फायदेमंद, बनाने का तरीका यहां सीख लीजिए

Beetroot Chips Recipe: इन चिप्स को बनाने का तरीका बेहद आसान है. साथ ही इन चिप्स को खाने से सेहत को कोई नुकसान भी नही पहुंचता है.

Beetroot Chips Recipe: बचपन से सबको यही बताया जाता हैं कि चुकंदर खाना चाहिए इसे खाने से शरीर में खून बढ़ता है. साथ ही चुकंदर खाने से चेहरे पर ग्लो आता है. ये बात तो सच है कि चुकंदर हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है. साथ ही इसे सलाद में तो सभी शामिल करते हैं. लेकिन कुछ लोग इसे खाने से बचते हैं. ऐसे में आज हम आपको चुकंदर से ही बनी एक नई चीज के बारे में बताने जा रहे हैं. जिन लोगों को चुकंदर का टेस्ट या खाने में ही पसंद नही हैं. उन लोगों के लिए खासकर ये खबर फायदे वाली साबित होगी. चुकंदर अगर आपको सलाद या खाली खाना पसंद नही हैं तो आप इसके चिप्स भी बनाकर खा सकते हैं. जी हां सिर्फ आलू के चिप्स ही नहीं चुकंदर के भी चिप्स बनते है. जो खाने में स्वाद के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होते हैं. चुकंदर के चिप्स खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. इस बार सर्दियों में आपको भी चुकंदर के चिप्स एक बार जरूर ट्राई करने चाहिए. तो चलिए जानते है चुकंदर के चिप्स को बनाने का आसान तरीका...

सलाद ही नहीं चुकंदर के चिप्स भी हैं शरीर के लिए बेहद फायदेमंद

चुकंदर का सेवन करने से शरीर के अंदर खून की कमी दूर होती है. साथ ही आपको ब्‍लड प्रेशर को कम रखने में मददगार होता है. इसके अलावा चुकंदर हेपेटाइटिस से भी बचाता है. चुकंदर खाने से कोलेस्‍टेरॉल भी कम रहता है. बच्‍चों से लेकर बुजुर्गों तक चुकंदर सभी के लिए फायदेमंद है. इसे खाने से शुगर कंट्रोल भी रहता है. कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से भी चुकंदर लड़ने में मदद करता है. अगर आप घर में चुकंदर के चिप्स बनाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए बता देते है कि सबसे पहले आपको किस-किस चीजों की जरूरत पड़ेगी. चिप्स बनाने के लिए जिस मात्रा में चिप्स बनाने है उसी हिसाब से चुकंदर लें. फिलहाल हम पांच चुंकदर के हिसाब से चिप्स बनाने का तरीका बताएंगे. तो पांच चुकंदर, तीन चुटकी काली मिर्च, स्वादानुसार नमक, दो चम्मच तेल इसी के साथ दो चम्मच रोजमेरी लें. 

बनाने का तरीका यहां सीख लीजिए

घर पर चिप्स तैयार करने के लिए चुकंदर अच्छे से साफ कर लें. फिर इसके बाद इसे पतले स्लाइस में काट लें. बेकिंग ट्रे में तेल लगा लें और चुकंदर के स्लाइस को ट्रे में रख दें. अब स्लाइस के ऊपर नमक, काली मिर्च और रोजमेरी अच्छे से डाल लें. इसके बाद ओवन को लगभग 150 डिग्री पर हिट करें. ओवन जब गर्म हो जाए तो बेकिंग ट्रे को ओवन के अंदर रखकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. 10 मिनट बाद ओवन से ट्रे को निकाले और ठंडा होने के बाद चिप्स को खाने के लिए सर्व करें. अगर चिप्स ज्यादा हैं तो आप बचे हुए चिप्स को किसी एयर टाइट डिब्बे में रख सकते हैं. इन चिप्स को बनाने का तरीका बेहद आसान है. साथ ही इन चिप्स को खाने से सेहत को कोई नुकसान भी नही पहुंचता है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget