एक्सप्लोरर

Curd Eating Tips: दही खाने की आयुर्वेदिक विधि, कई बीमारियों से होगा बचाव

Curd Benefits: दही खाने से सेहत को बहुत सारे लाभ मिलते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, बरसात के अलावा हर मौसम में दही खाना लाभकारी होता है. दही का पूरा लाभ लेना है तो इसे आयुर्वेदिक विधि से खाना चाहिए.

Curd Benefits For Health: दही की जब भी बात की जाती है, हम सभी के मन में सिर्फ सफेद दही (White Curd) की छवि उभर आती है. क्योंकि हमारी पीढ़ी दही के सिर्फ इसी स्वरूप से परिचित है. लेकिन आपको बता दें कि भारत में केवल सफेद दही बनाने की प्रथा नहीं है. बल्कि करीब 15 से 20 साल पहले तक गांवों में लाल दही (Red Curd) बनाई जाती थी. लाल रंग की यह दही सफेद दही की तुलना में कहीं अधिक स्वादिष्ट (Tastey Curd) और पौष्टिक (Nutritious) होती है. यही वह दही है, जिसका रायता (Rayata) बनाकर भोजन के साथ खाने की अनुमति आयुर्वेद (Ayurveda) देता है. और इसी लाल दही को चपाती (Roti) के साथ खाने से शरीर बलवान बनता है.

लाल दही को बनाने की प्रक्रिया सफेद दही बनाने की तुलना में काफी ऊर्जा लेने वाली है. इसलिए लाल दही अब गांवों में भी बहुत कम घरों में बनती है. इस दही को बनाने के लिए दूध को 8 से 10 घंटे तक धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिसके लिए चूल्हे या गैस का नहीं बल्कि बरोसी का उपयोग किया जाता है. बरोसी में दूध पकाने की प्रक्रिया को दूध ओटाना कहते हैं. जब यह दूध 8 से 10 घंटे तक पक जाता है तो दूध के गुणों में वृद्धि और बदलाव दोनों हो जाते हैं. फिर इस दूध को ठंडा करके जो दही बनाई जाती है, वह सफेद दही की तुलना में कहीं अधिक पौष्टिक होती है. 

सफेद दही खाने की आयुर्वेदिक विधि

  • आयुर्वेद के अनुसार सफेद दही का सेवन भोजन के साथ नहीं करना चाहिए. विशेषरूप से नमक के साथ इस दही को खाने की बिल्कुल मनाही है. क्योंकि नियमित रूप से भोजन के साथ दही खाने पर आपका पाचन भी डिस्टर्ब होता है और स्किन डिजीज होने की संभावना भी बढ़ जाती है.
  • सफेद को सदैव चीनी या गुड़ के साथ खाना चाहिए.
  • आप इस दही को सुबह नाश्ते के बाद और लंच से पहले के समय में शक्कर मिलाकर खा सकते हैं.
  • सफेद दही से बना फ्रूट रायता भी खाया जा सकता है.
  • सफेद दही से बना रायता आपकी त्वचा पर सफेद दाग की वजह बन सकता है.
  • मुंह के छाले दूर करने के लिए आप सफेद दही को दिन में तीन से चार बार खाएं. आप चाहें तो उसमें शक्कर मिला सकते हैं.
  • सफेद दही का उपयोग कढ़ी बनाने के लिए बिल्कुल नहीं करना चाहिए. दही से बनी कढ़ी पाचनतंत्र को नुकसान पहुंचाती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: फ्लश से पहले टॉयलेट सीट की लिड बंद करना है बेहद जरूरी, जानें वजह

यह भी पढ़ें: आपकी नींद और सपनों से जुड़ी हैं ये दिलचस्प बातें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Science Behind Hiccups: क्या किसी के याद करने से आती है हिचकी, क्या है इसके पीछे का साइंस?
क्या किसी के याद करने से आती है हिचकी, क्या है इसके पीछे का साइंस?
Diabetes Friendly Sweets: शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
Eye Drops Side Effects: बिना डॉक्टर से पूछे आंखों में डाल लेते हैं कोई भी आईड्रॉप, जा सकती है रोशनी
बिना डॉक्टर से पूछे आंखों में डाल लेते हैं कोई भी आईड्रॉप, जा सकती है रोशनी
Alcohol Liver Damage: शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?
शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?
क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
'महाराज, जमीन पर उतरिए', अखिलेश को ओम प्रकाश राजभर ने क्यों दी नसीहत?
'महाराज, जमीन पर उतरिए', अखिलेश को ओम प्रकाश राजभर ने क्यों दी नसीहत?
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget