एक्सप्लोरर

Summer Party Disadvantages: गर्मी के मौसम में पार्टी से बचे, नहीं तो सेहत को हो सकता है नुकसान

Summer Party: समर सीजन में अगर आप भी पार्टी करने के शौकीन हैं, तो थोड़ा संभल जाइए क्योंकि इस सीजन में की गई पार्टी से खराब हो सकती है आपकी सेहत. जानिए, समर में पार्टी के नुकसान.

Summer Party Disadvantages: गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग ठंडी जगह पर घूमना पसंद करते हैं लेकिन कई बार जब लोग घूमने के लिए बाहर नहीं जा पाते, तो वो अपनी पसंद की किसी जगह पर ही पार्टी करना सही समझते हैं. अगर पार्टी सर्दी या दूसरे किसी मौसम में की जाए, तो अच्छा रहता है लेकिन गर्मियों के मौसम में पार्टी करना भारी पड़ सकता है. दरअसल, गर्मियों में डिहाइड्रेशन, अपच की समस्या और धूप से स्किन टैनिंग की समस्या हो जाती हैं. इन सभी समस्याओं को नजर अंदाज करते हुए अगर आप गर्मियों में पार्टी करते हैं, तो इससे आपकी पार्टी का मज़ा किरकिरा हो सकता है. इसलिए गर्मी के मौसम में पार्टी करने से बचना चाहिए. तो चलिए जानते हैं गर्मियों में पार्टी से होने वाले नुकसान के बारे में-

पार्टी में अल्कोहल से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

पार्टी में अक्सर लोग अल्कोहल का सेवन जरूर करते हैं, लेकिन गर्मियों में अल्कोहल के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. दरअसल, अल्कोहल के सेवन से ब्लड वेसेल्स चौड़ी हो जाती हैं, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर त्वचा की सतह की तरफ बढ़ जाता है. यही वजह है कि शराब पीने के बाद गर्मी महसूस होती है. गर्मी के मौसम में हाई ब्लड प्रेशर और अल्कोहल के सेवन से शरीर का बढ़ा हुआ तापमान सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इसलिए गर्मी के मौसम में पार्टी करने और पार्टी में खास कर अल्कोहल के सेवन से परहेज किया जाना चाहिए.

पार्टी में ओवरइटिंग से बिगड़ सकता है पाचन

गर्मी के मौसम में पार्टी करने से इसलिए भी बचना चाहिए क्योंकि पार्टी में दोस्तों के साथ अक्सर ओवरइटिंग हो जाती है. ओवरइटिंग की ये समस्या स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ओवरइटिंग की वजह से पाचन तो खराब होता ही है, साथ ही ये डायबिटीज, मोटापा, दिल संबंधी बीमारी और ब्रेन फंक्शन तक को खराब कर सकता है. इसलिए इन सभी समस्याओं से बचने के लिए गर्मियों में पार्टी करने से बचना चाहिए.

हैवी मेकअप से हो सकती है स्किन एलर्जी

पार्टी में जाना हो और महिलाएं मेकअप न करें, भला ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन पार्टी में जाने के लिए किया गया हैवी मेकअप त्वचा संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है. दरअसल, गर्मियों के मौसम में हैवी मेकअप के इस्तेमाल से चेहरे पर दाने निकल आते हैं. इसके साथ ही खुजली की भी समस्या हो जाती है, जिससे स्किन पर रैशेज और निशान बन जाते हैं. स्किन केयर एक्सपर्ट्स गर्मी में हैवी क्रीम को इस्तेमाल करने से भी मना करते हैं, क्योंकि इससे त्वचा की नेचुरल चमक और नमी खो जाती है.

ये भी पढ़ें:

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget