एक्सप्लोरर

मॉनसून में गलती से भी नहीं खाने चाहिए ये पांच फूड, वरना होगी इतनी दिक्कत

ग्रीन वेजिटे​बल्स को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसके सेवन की सलाह देते हैं. लेकिन बारिश के दिनों में इनको डाइट में शामिल करना नुकसान पहुंचा सकता है.

माॅनसून का सीजन गर्मी से राहत लेकर आता है. लोगों का बारिश का इंतजार खत्म होता है. आसमान से गिरने वाली बूंदों का वह जमकर आनंद लेते हैं, लेकिन इस दाैरान सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी होता है. कुछ ऐसे फूड्स होते हैं, जिन्हें बारिश में खाने से हेल्थ पर असर पड़ सकता है. ऐसे ही पांच फूड्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन बारिश में सेहत बिगाड़ सकता है. आइए इनके बारे में जानते हैं...

हरी पत्तेदार सब्जियों से बचें

ग्रीन वेजिटे​बल्स को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसके सेवन की सलाह देते हैं. लेकिन बारिश के दिनों में इनको डाइट में शामिल करना नुकसान पहुंचा सकता है. असल में बरसात के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बढ़ जाता है. इन सब्जियों को अच्छी तरह से धाेने और पकाने के बाद भी कई बार बैक्टीरिया रह जाते हैं. इससे डाइजेशन प्राॅब्लम देखने को मिल सकती है. पेट में इंफेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है.

मिल्क प्रोडक्ट से परहेज

भारतीय घरों में मिल्क प्रोडक्ट का इस्तेमाल खूब होता है. लेकिन बारिश के दिनों में मिल्क प्रोडक्ट का सेवन करना नुकसान पहुंचा सकता है. बारिश में दूध से बनी चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. जिसके कारण फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए दूध और दूध से बने उत्पादों से इस मौसम में दूर रहना चाहिए. एक्सपर्ट्स बारिश के दिनों में दही के सेवन से बचने की भी सलाह देते हैं.

फ्राइड फूड से बनाएं दूरी

फ्राइड फूड के अ​धिक सेवन से बचना चाहिए. इसको लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स भी आगाह करते हैं. लेकिन बारिश के दिनों में इनसे दूरी बना लेनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश के मौसम में नमी अधिक होती है. इस दाैरान फ्राइड फूड खाने से डाइजेशन संबंधी प्राॅब्लम हो सकती हैं. इस मौसम में वॉक या कई फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है, जिसके कारण पेट में एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है.

सीफूड से बिगड़ सकती है सेहत

अगर नाॅनवेज के शाैकीन हैं तो बारिश के दिनों में खानपान के दाैरान विशेष सतर्कता बरतें. ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में समुद्री जीवों में बैक्टीरिया और वायरस के फैलने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में बारिश के दिनों में सी फूड खाने से फूड पॉइजनिंग का रिस्क बढ़ जाता है. इससे बचने के लिए  मानसून सीजन में सीफूड से बचना ही उचित रहता है.

कटे हुए फल

फल हमेशा फ्रेश काटकर ही खाने चाहिए. बारिश के दिनों में इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए. क्योंकि कटे हुए फल में भी बैक्टीरिया पनप सकते हैं और फल जल्दी खराब हो जाते हैं. ऐसे में कटे हुए फल खाने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: इलाज नहीं कराया तो कितनी तेजी से फैल सकता है कैंसर? हकीकत जान लेंगे तो कांप जाएगी रूह

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Heart Tests: 40 के बाद जरूर कराएं ये 3 हार्ट टेस्ट, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी सलाह
40 के बाद जरूर कराएं ये 3 हार्ट टेस्ट, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी सलाह
Best Pillow for Neck Pain: गर्दन में रोज होता है दर्द, डॉक्टर नहीं तकिया बदलिए, ये है वजह
गर्दन में रोज होता है दर्द, डॉक्टर नहीं तकिया बदलिए, ये है वजह
Meat Consumption: क्या एक उम्र के बाद नॉनवेज छोड़ना ठीक है, क्या है सच्चाई?
क्या एक उम्र के बाद नॉनवेज छोड़ना ठीक है, क्या है सच्चाई?
Snoring Sound Effect Sleep: नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, मन्नत के बाहर जुटे फैंस
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
शराब व्यापारी सोनम वांगचुक से भयंकर नाराज, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
शराब व्यापारी सोनम वांगचुक से भयंकर नाराज, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
Embed widget