एक्सप्लोरर

Yoga For Asthmatics: घर बैठे अस्थमा के मरीज ठीक कर सकते हैं बीमारी, लेकिन शुरू करना होगा हर रोज यह योगासन

अस्थमा (Asthma) सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है. इसमें सांस की नली में सूजन होकर बलगम जमने लगता है. जिसके कारण सांस लेने में मुश्किल होने के साथ-साथ खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो सकती है.

Yoga For Asthma Patient: अस्थमा (Asthma) सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है. इसमें सांस की नली में सूजन होकर बलगम जमने लगता है. जिसके कारण सांस लेने में मुश्किल होने के साथ-साथ खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो सकती है. अस्थमा खतरनाक बीमारी तो नहीं है लेकिन अगर आप इसे एकदम अनदेखा कर देंगे तो यह कब एक गंभीर बीमारी का रूप ले लेगी इसके बारे में कुछ कहा भी नहीं जा सकता है. कई बार तो यह बीमारी इतना गंभीर रूप ले लेती है जिसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है. आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि इन आसान योग से इस बीमारी के मरीज घर बैठे ही ठीक हो सकते हैं. कुछ लोग अस्थमा के लिए घरेलू उपाय आजमाते हैं जिन्हें तुरंत में फर्क दिखता है. दरअसल, अस्थमा की बीमारी में फेफड़ों को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है इसलिए सांस लेने में तकलीफ होती है. 

अस्थमा रोगियों के लिए कारगर हैं ये योगासन:

धनुरासन

अगर कोई अस्थमा के मरीज धनुरासन करेंगे तो उनकी सेहत के लिए फायदेमंद है. इस आसन के दौरान खुद को एक धनुष की तरह मोड़ना है. यह योग मुख्य रूप से सांस से जुड़ी बीमारी है. जो आपके फेफड़ों को मजबूत करता है. अस्थमा के मरीज हर रोज घर पर यह आसन जरूर करें. इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा. 

धनुरासन करने का यह है सही तरीका

सबसे पहले पेट के बल ले जाएं और फिर अपने टांगों को उलटी दिशा में मोड़ लें और हाथों के जरिए पकड़ लें. इसके बाद छाती को ऊपर के हिस्से को ऊंचा उठा लें. कुछ देर तक इस अवस्था में रहें और फिर नॉर्मल पोजिशन में हो जाए. इस दौरान लगातार सांस लेते और छोड़ते रहें.

शवासन योग 

शवासन योग करना काफी आसान है. इसे करके आप आसानी से अस्थमा को कंट्रोल में रख सकते हैं. इस योग से अस्थमा के मरीज को काफी ज्यादा आराम मिलता है. सिर्फ इतना ही नहीं इसे करने से टेंशन, बीपी, डायबिटीज, डिप्रेशन और दिल की बीमारी ठीक हो जाती है. इससे याददाश्त भी अच्छा होता है और एकाग्रता भी बढ़ती है. 

ऐसे करें शवासन 

घर का कोई ऐसा कोना जो एक शांति से भरा हो उसमें जाकर आराम से लेट जाए. आराम से एक चटाई बिछा लें और फिर पेट के बल ले जाएं. दोनों हाथों को शरीर पर कम से कम 5 इंच की दूरी पर रखें. दोनों पैरों के बीच में एक फुट की दूरी रखें. हथेलियों को ऊपर की ओर रखें और हाथों को ढीला रख दें. उसके बाद आंखों को बंद कर लें और हल्की सांस लें. 

पवन मुक्तासन

पवन मुक्तासन करने से अस्थमा की बीमारी में काफी ज्यादा फायदा मिलता है. यह आसन इस बीमारी के मरीजों के लिए अच्छा है. इस आसन को ठीक से करने से शरीर से गंदी हवा निकलती है. 

पवन मुक्तासन करने का सही तरीका

इसमें सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं और फिर दोनों पैरों को एक दूसरे से मिला लें. हाथों के पंजे को जमीन पर रखें और फिर पैरों के घुटनों को मोड़ लें. शरीर को घटनों के सहारे उठाने की कोशिश करें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: खाना खाने के कितनी देर बाद दवा खाना चाहिए? हेल्थ एक्सपर्ट से जानिए इसका सही जवाब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget