एक्सप्लोरर

Teeth Grinding: क्या आपको सोते वक्त दांत किटकिटाने की आदत? कहीं ये खतरनाक तो नहीं? जानें कैसे करना है बचाव

ब्रुक्सिज्म का इलाज करने के कई तरीके हैं और इससे पहले कि कोई बड़ी परेशानी हो जाए, इस प्रॉब्लम को दूर किया जाना जरूरी है.

Bruxism: बहुत से लोगों में रात में सोते वक्त दांत किटकिटाने, पीसने और जबड़े को कसने की आदत होती है. आपने भी शायद अपने नजदीकी लोगों को ऐसा करते हुए देखा होगा. मगर क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे के कारण क्या है और ऐसा किस वजह से होता है? इस समस्या को चिकित्सकीय रूप से 'ब्रुक्सिज्म' कहा जाता है. ये समस्या वैसे तो किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचाती, लेकिन इसकी वजह से बढ़ते समय के साथ दांतों से जुड़ी प्रॉब्लम्स पैदा हो सकती हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, दांत किटकिटाना तनाव, चिंता और डिप्रेशन के कारण होता है. ये हमेशा नींद के दौरान लोगों में देखा जाता है. कई डॉक्टरों को भी लगता है कि ऐसा अनियमित नींद और स्लीप एप्निया जैसे डिसऑर्डर की वजह से होता है.

दांत किटकिटाना नुकसानदेह क्यों है?

1. आपके लुक और चेहरे की बनावट में बदलाव

2. दांतों के टूटने और ढीले होने का खतरा

3. जबड़े और गर्दन की मसल्स को नुकसान पहुंचना

4. दांतों को नुकसान

दांत किटकिटाना कैसे बंद करें?

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, ब्रुक्सिज्म का इलाज करने के कई तरीके हैं और इससे पहले कि कोई बड़ी परेशानी हो जाए, इस प्रॉब्लम को दूर किया जाना जरूरी है. नींद के दौरान होने वाली इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको डेंटिस्ट से संपर्क साधना चाहिए. क्योंकि डेंटिस्ट आपके दांतों को माउथ गार्ड से फिट कर सकता है. इसके अलावा अगर आप ज्यादा तनाव और चिंता करते हैं तो इनसे पीछा छुड़ाने की कोशिश करें, क्योंकि दांत किटाकिटाने के पीछे की ये वजहें हो सकती हैं. अगर ब्रुक्सिज्म की वजह स्लीपिंग डिसऑर्डर है तो अपनी नींद को कंट्रोल करने के लिए किसी डॉक्टर से संपर्क करें या अपने लाइफस्टाइल और खानपान में जरूरी बदलाव करें, जैसे 

1. कोला, चॉकलेट और कॉफी जैसी कैफीन से भरी चीज़ों से बचें या इनका सेवन कम करें.

2. नट्स, पॉपकॉर्न और कई हार्ड कैंडीज जैसे हार्ड फूड आइटम्स से बचें.

3. पीनट बटर और बाकी चिपकने वाले खाद्य पदार्थों से बचें, जिन्हें चबाना मुश्किल होता है.

4. दर्द से राहत पाने के लिए सिकाई या आइस पैक का इस्तेमाल करें. 

5. शराब से बचें क्योंकि दांत किटकिटाने की समस्या को यह बढ़ाने का काम करता है.

6. पेंसिल या पेन जैसी किसी भी चीज़ को बिल्कुल न चबाएं.

7. च्युइंग गम से बचें, क्योंकि यह दांत किटकिटाने की आदत को बढ़ाने का काम कर सकता है.

ये भी पढ़ें: Avoid Foods In Cough: अगर बच्चों को लगातार आ रही है खांसी तो इन फल को खिलाने की ना करें भूल

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indo-Gangetic Plain Pollution: इंडो-गंगेटिक प्लेन का धुआं बढ़ा रहा टेंशन, पहाड़ों और हिमालय पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
इंडो-गंगेटिक प्लेन का धुआं बढ़ा रहा टेंशन, पहाड़ों और हिमालय पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
Drinking Cold Water In Summer: गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए सही है या नहीं? यहां जानें डॉक्टर्स की सलाह
गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए सही है या नहीं? यहां जानें डॉक्टर्स की सलाह
Body Parts In Danger From Heat: ज्यादा गर्मी से जल्दी बीमार होते हैं शरीर के ये अंग, इतनी बुरी हो जाती है हालत
ज्यादा गर्मी से जल्दी बीमार होते हैं शरीर के ये अंग, इतनी बुरी हो जाती है हालत
Ebola Virus: अफ्रीका में तेजी से फैल रहा इबोला वायरस, जानिए क्या हैं इससे बचाव के उपाय?
अफ्रीका में तेजी से फैल रहा इबोला वायरस, जानिए क्या हैं इससे बचाव के उपाय?

वीडियोज

Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road
Nashik Farmers Protest : कब तक खून के आंसू रोते रहेंगे किसान? | Farmers Protest | Onion Price |
Sandeep Chaudhary: CBSE गड़बड़झाले का सटीक विश्लेषण! | CBSE OSM ROW | Dharmendra Pradhan | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर का प्लान करने वालों के लिए बुरी खबर! कुछ दिन के लिए गुलमर्ग में नहीं मिलेगी यह सुविधा
इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर का प्लान करने वालों के लिए बुरी खबर! कुछ दिन के लिए गुलमर्ग में नहीं मिलेगी यह सुविधा
RCB vs GT Qualifier-1: 9 छक्के, 5 चौके... रजत पाटीदार ने 281 की स्ट्राइक रेट से बनाए 93 रन, बेंगलुरु ने रचा इतिहास
9 छक्के, 5 चौके... रजत पाटीदार ने 281 की स्ट्राइक रेट से बनाए 93 रन, RCB ने रचा इतिहास
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
Inflation Alert: महंगाई पर नया अलर्ट, तेल के दाम बढ़ने से लोन दरें बढ़ेगी, 5% के पार जाएगी मुद्रास्फीति! RBI सतर्क
महंगाई पर नया अलर्ट, तेल के दाम बढ़ने से लोन दरें बढ़ेगी, 5% के पार जाएगी मुद्रास्फीति! RBI सतर्क
गरीबी में बीता बचपन, पैसों की कमी ने तोड़ा क्रिकेटर बनने का सपना, फिर मुकेश छाबड़ा ऐसे बने बॉलीवुड के नंबर 1 कास्टिंग डायरेक्टर
पैसों की कमी ने तोड़ा क्रिकेटर बनने का सपना, फिर मुकेश छाबड़ा ऐसे बने बॉलीवुड के नंबर 1 कास्टिंग डायरेक्टर
'दुनिया गोल है…' जनरल डिब्बे में बुजुर्ग को नहीं मिली सीट तो पुलिसकर्मी ने सिखाया इंसानियत का पाठ, दिल जीत रहा वीडियो
'दुनिया गोल है…' जनरल डिब्बे में बुजुर्ग को नहीं मिली सीट तो पुलिसकर्मी ने सिखाया इंसानियत का पाठ
World Longest Traffic Jam: जब सड़क ही बन गई थी लोगों का घर, जानिए कितने दिन तक लगा था दुनिया का सबसे लंबा जाम?
जब सड़क ही बन गई थी लोगों का घर, जानिए कितने दिन तक लगा था दुनिया का सबसे लंबा जाम?
डिजिटल दुनिया में महिलाओं का दबदबा! पुरुषों से 50% ज्यादा समय बिताती हैं ऑनलाइन
डिजिटल दुनिया में महिलाओं का दबदबा! पुरुषों से 50% ज्यादा समय बिताती हैं ऑनलाइन
Embed widget