एक्सप्लोरर

कहीं ज्यादा अचार खाने का शौक आपको बीमार ना कर दे, वक्त रहते संभल जाइए

Pickle Sideeffects: अगर आपको भी अचार खाने का शौक है तो इसे आदत मत बनने दीजिए. अचार में मौजूद ढेर सारा नमक और तेल आपके शरीर के लिए काफी खतरनाक हो सकता है.

Pickle's Side Effects: कहते हैं कि स्वाद बड़ी चीज है और यही स्वाद लोगों को अचार (pickle)खाने से आता है. भोजन कैसा भी बना हो, साथ में अचार की फांक मिल जाए तो स्वाद दुगना हो जाता है. कुछ लोगों को अचार खाने का बहुत ज्यादा शौक होता है. कई लोग खट्टा मीठा अचार भी पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि लिमिट से ज्यादा अचार खाना भी सेहत के लिए खतरा पैदा कर सकता है. जी हां, हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि तेल में सना अचार अगर ज्यादा खाया जाए तो ये आपके शरीर को कई सारी बीमारियों का घर बना सकता है. चलिए जानते हैं जरूरत से ज्यादा अचार खाने के नुकसान (pickle effects)क्या क्या हैं. 
 
 शरीर में पोषक तत्वों की हो जाती है कमी
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि जब अचार बनता है तो उसे काटकर धूप में देर तक सुखाया जाता है और यही वजह है कि उसमें पानी की बिलकुल कमी हो जाती है.देर तक धूप में सुखाने के कारण अचार के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और यही अचार अगर हम ज्यादा खाते हैं तो हमारे शरीर में भी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है. 
 
अचार में मौजूद नमक बन सकता है खतरा
अचार को चटपटा बनाने के लिए उसमें ढेर सारा नमक डाला जाता है. यही नमक शरीर में जाकर सोडियम का स्तर बढ़ा देता है जो शरीर के लिए रिस्की साबित होता है. आपको बता दें कि शरीर में अगर ज्यादा सोडियम चला जाए तो बीपी हाई होने की दिक्कत पैदा हो जाती है. इसलिए खासतौर पर उन लोगों को अचार का सेवन नहीं करना चाहिए जिनका ब्लड प्रेशर हाई रहता हो. 
 
किडनी पर भी पड़ता है बुरा असर
ज्यादा अचार खाने से आपकी किडनी पर भी बुरा असर पड़ सकता है. अचार में मौजूद ढेर सारे सोडियम की वजह से वाटर रिटेंशन, पेट में सूजन के साथ साथ किडनी पर भी जरूरत से ज्यादा बोझ पढ़ने के जोखिम पैदा हो जाते हैं. ज्यादा अचार के सेवन से किडनी अपना काम सही से नहीं कर पाती और किडनी कमजोर होने लगती है. इतना ही नहीं ज्यादा नमक होने की वजह से अचार शरीर में जाकर कैल्शियम के अवशोषण को कम करता है जिससे हड्डियां और जोड़ कमजोर होने लगते हैं. 
 
कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ाता है अचार 
अचार को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए इसमें ढेर सारा तेल मिलाया जाता है. आपको बता दें कि अचार के तेल में पाया जाने वाला ट्रांस फैट शरीर में जाकर कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ाता है. इसकी वजह से शरीर को मोटा करने वाले एलडीएल की मात्रा बढ़ जाती है. अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल ज्यादा है तो दिल के रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget