एक्सप्लोरर

Diabetes: देर रात तक जागने वालों में 50% ज्यादा होता है डायबिटीज होने का खतरा, जानें क्या कहती है स्टडी

Diabetes Cause: अगर आप भी रात को देर से सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं तो आपको दूसरे लोगों की तुलना में डायबिटीज टाइप 2 का खतरा ज्यादा है.

Diabetes And Sleep: जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना हेल्दी आदतों में गिना जाता है. लेकिन आजकल के दौर में लोग उल्लू (NIGHT OWL) की तरह देर रात तक जागते हैं. देखा जाए तो मोबाइल ने लोगों की रात की नींद कम कर दी है. लेकिन देर से सोने की ये आदत आपको डायबिटीज 2 (Diabetes type 2)का शिकार बना सकती है.

जी हां, एक स्टडी में कहा गया गया है कि रात को देर से सोने वाले लोगों को सुबह जल्दी उठने वालों की तुलना में डायबिटीज 2 का 46 फीसदी ज्यादा रिस्क होता है. दरअसल नींद की खराब क्वालिटी के साथ साथ गलत लाइफस्टाइल डायबिटीज के रिस्क को बढ़ाती हैं.

यह भी पढ़ें:आप भी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए यूज करते हैं कॉन्टैक्ट लेंस? जान लीजिए ये कितना खतरनाक

रात देर तक जागने वाले डायबिटीज टाइप 2 के खतरे में  
हाल ही में कराई गई एक नई स्टडी में कहा गया है कि  जो लोग  रात में देर तक जागते हैं, वो उनके अंदर दूसरों की तुलना में टाइप 2 डायबिटीज होने के 46 फीसदी ज्यादा जोखिम होते हैं. नीदरलैंड्स में कराई गई इस स्टडी में पांच हजार ऐसे लोगों को शामिल किया गया जिनका वजन अधिक था.

इन लोगों को तीन भागों में बांटा गया. पहला, जल्दी उठने वाले (अर्ली क्रोनोटाइप), दूसरा औसत समय (मिडिल क्रोनोटाइप) पर उठने वाले और तीसरा देर से उठने (लेट क्रोनोटाइप) वाले. आपको बता दें कि इस स्टडी की फाइंडिंग को यूरोपीय संघ की बैठक में भी दिखाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: गर्म और ठंडा एक साथ खाने से क्या वाकई में कमजोर हो जाते हैं दांत? ये है सच

रात में उल्लू की तरह जागने से सेहत खतरे में 
रात के उल्लू ऐसे लोग हैं जो रात को देर से सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं. स्टडी में कहा गया है कि रात में देर से सोने वालों की बायो क्लॉक गड़बड़ हो जाती है जिससे इनके शरीर में टाइप 2 डायबिटीज और मेटाबॉलिज्म संबंधी परेशानियां पैदा हो सकती हैं. रात में देर से सोने वालों को होने वाली परेशानियों में हाई बीएमआई, बैली फैट, फैटी लिवर और आंत में फैट जमना शामिल हैं. लेट क्रोनोटाइप वालों में मिडिल क्रोनोटाइप वालों की तुलना में डायबिटीज टाइप 2 होने का रिस्क बढ़ जाता है. इसके पीछे शरीर में फैट का बढ़ना, आंत की चर्बी का बढ़ना और फैटी लिवर शामिल है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :

Anemia In Women's: भारत में खून की कमी से जूझ रहीं 40% महिलाएं, जानें क्या

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget