एक्सप्लोरर

World Parkinsons Day: ये है पार्किंसन बीमारी के लक्षण!

नई दिल्लीः आज वर्ल्ड पार्किंसन डे है. इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने एक ट्विट करते हुए लिखा है कि #WorldParkinsonsDay हमको याद दिलाता है कि हर हेल्दी दिन हमारे लिए बहुत कीमती है जरा उन 10 मिलियन लोगों की सोचों जो पार्किंसन बीमारी से जूझ रहे हैं. आज का दिन दुनिया भर में पार्किंसन बीमारी से लड़ रहे लोगों के नाम है. पार्किंसन बीमारी में बुजुर्गो के अंगों पर असर होता है, किसी के हाथ पैर हिलने लगते हैं तो किसी को बोलने में तकलीफ होती है, पीड़ि‍त व्यक्ति खुद से कुछ भी कर पाने में असमर्थ होता है. उसे अपनी जिंदगी बोझिल लगने लगती है. पार्किंसन बीमारी में क्या होता है-

  • आमतौर पर ये बीमारी 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को अपनी चपेट में लेती है. ये बीमारी लाइलाज नहीं है इससे निपटा जा सकता है.
  • डॉक्टर्स के मुताबिक, व्यायाम पार्किंसन बीमारी को ठीक करने में अहम भूमिका निभाता है. अगर थोड़ी एक्सरसाइज, थेरेपी और काउंसलिंग की जाए तो पार्किंसन बीमारी को मात दी जा सकती है.
  • पार्किंसन बीमारी की वजह से शरीर में अकड़न आ जाती है. कई बार शरीर को हिलाना भी मुश्किल होता है.
  • मरीज का पार्किंसन रोग में हाथ-पैरों की कंपन पर कंट्रोल नहीं होता.
  • पार्किंसन में शरीर के अन्य हिस्सों में हलचल की गति धीमी हो जाती है.

पीडीएमडीएस के फाउंडर डॉ भीम सिंहल का कहना है कि पार्किंसन बीमारी में बोली में भी फर्क आ सकता है. गति में फर्क पड़ता है. चेहरे से मुस्‍कुराहट गायब हो जाती है. व्यक्ति का शरीर झुक जाता है. बॉडी में स्टिफनेस रहती है. डॉ. भीम कहते हैं बेशक, पार्किंसन बीमारी को ठीक करने के लिए कुछ दवाएं हैं. लेकिन इसके साथ ही पार्किंसन के मरीज को सपोर्ट और सहायता की जरूरत होती है. क्यों होता है पार्किंसन रोग- 2016 में आई एक रिसर्च के मुताबिक, एक जीन के कारण पार्किंसन रोग होता है. शोध के मुताबिक, टीएमईएम230 नामक जीन में म्‍यूटेशन से पार्किंसन रोग होता है. इस रोग में सेंट्रल नर्वस सिस्टम में विकार पैदा होता है, जिससे व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं. इस रोग में अक्सर झटके भी आते हैं. यानि जीन में बदलाव ही पार्किंसन रोग का मुख्य कारण है. रिसर्च के मुताबिक, यह जीन एक प्रोटीन का उत्पादन करता है, जो न्यूरॉन्स में न्यूरोट्रांसमीटर डोपेमाइन के पैकेजिंग में शामिल है. पार्किंसन रोग में डोपोमाइन का उत्पादन करने वाले न्यूरॉन्स की संख्या घट जाती है. जिन लोगों के जीन में यह बदलाव देखा गया, उनमें कंपकपाहट, धीमी गतिविधियां और अकड़न जैसे लक्षण देखे गए. उनमें डोपेमाइन न्यूरॉन की कमी और जीवित बचे न्यूरॉन में प्रोटीन का असामान्य संचय देखा गया. हालांकि जीन में बदलाव का कारण सामने नहीं आया है. इसके अलावा पार्किंसन रोग के क्या कारण है इस पर शोध होना बाकी है. पार्किंसन बीमारी से हो सकता है बचाव- पार्किंसन की बीमारी नर्वस सिस्टम पर हमला करती है, जिसके कारण शरीर में कंपकंपी होती है, मांसपेशियों में जकड़न आ जाती है तथा सामान्य शारीरिक गतिविधियों में भी गड़बड़ी पैदा हो जाती है.

यह बीमारी मस्तिष्क कोशिकाओं (न्यूरॉन्स) की कमी से होती है, जो डोपेमाइन का उत्पादन करती हैं. डोपेमाइन न्यूरॉन्स को आपस में संपर्क करने के लिए एक जरूरी न्यूरोट्रांसमीटर के रूप में काम करता है.

सस्केचेवान विश्वविद्यालय के शोध दल ने अल्फा-सिनुक्लिन (एएस) प्रोटीन पर ध्यान केंद्रित किया, जो डोपेमाइन का विनियमन करती है.

पार्किंसन रोग के शिकार लोगों में एएस मिसफोल्ड (प्रोटीन की असामान्य जैविक प्रकिया) होकर एक सघन संरचना में बदल जाता है, जो डोपेमाइन का उत्पादन करनेवाले न्यूरॉन्स को नष्ट करने लगता है.

सस्केचेवान विश्वविद्यालय के शोध दल के प्रमुख शोधार्थियों में से एक जेरेमी ली का कहना है, “वर्तमान चिकित्सकीय यौगिकों में जिंदा बचे कोशिकाओं से डोपेमाइन के उत्पादन को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन यह तभी तक प्रभावी है जब तक इस काम को करने के लिए कोशिकाओं की पर्याप्त संख्या जीवित हो.”

ली ने आगे कहा, “हमारा दृष्टिकोण डोपेमाइन का उत्पादन करनेवाली कोशिकाओं के एएस को मिसफोल्ड होने से रोकना है.” हालांकि इस प्रक्रिया को रोकना एक बड़ी रासायनिक चुनौती है. लेकिन ली ने कहा कि उनके दल ने 30 अलग-अलग दवाइयों को विकसित कर लिया है, जो इस काम को कर सकती हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget