एक्सप्लोरर

गर्मियों में चेहरे की चमक पड़ रही है फीकी, ये 3 तरह के आइसक्यूब से निखार आ जाएगा वापस...

गर्मियों में आपकी की भी रंगत फीकी पड़ रही है, तो आप मुलतानी मिट्टी और एलोवेरा जेल का आइसक्यूब चेहरे पर लगा सकते हैं.इससे चेहरे की रंगत निखर सकती है

Ice Cube For Flawless Skin: हमेशा खूबसूरत रहने की चाहत हर महिला को होती है. गर्मियों में ये खूबसूरती कहीं खो सी जाती है. पसीना, धूप, चिपचिपापन चेहरे की रंगत को फीका कर देता है. ऐसे में कुछ लोग स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ये स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अगर आप गर्मियों में स्किन की ठीक देखभाल करना चाहते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो आप कुछ नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट की मदद से आइस क्यूब बनाकर चेहरे को साफ और फ्लॉलेस बना सकते हैं. आइए जानते हैं इन आइस क्यूब को कैसे बनाएं.

मुलतानी मिट्टी आइसक्यूब

सामग्री

  • दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • एक चम्मच चंदन पाउडर
  • आधा कप कच्चा दूध
  • एक चम्मच बेसन
  • तीन से चार चम्मच गुलाब जल

कैसे बनाएं

मुल्तानी मिट्टी आइस क्यूब बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर गाढ़ा सा मिश्रण तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को आइस क्यूब ट्रे में भरें और फ्रिज में 4 से 5 घंटे के लिए जमने को रख दें. अब चेहरे को साफ कर लें और फिर आइस्क्यूब से मसाज करें. इससे स्किन में निखार आएगा और टैनिंग की समस्या दूर होगी.

एलोवेरा आइसक्यूब

सामग्री

  • दो से तीन चम्मच एलोवेरा जेल
  • दो चम्मच गुलाब जल 

एलोवेरा आइस क्यूब बनाने के लिए एलोवेरा जेल और गुलाब जल को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इस मिश्रण को आइस कंटेनर में जमने के लिए रख दें. अब आइस्क्यूब से चेहरे की मसाज करें. एलोवेरा आइस क्यूब लगाने से स्किन को ठंडक मिलेगी. नेचुरल ग्लो आएगा. सनबर्न की समस्या दूर होगी. फाइन लाइंस और मुंहासे की समस्या भी दूर होगी.

ग्री टी आइसक्यूब

सामग्री

  • एक कटोरी गर्म पानी
  • एक से दो ग्रीन टी बैग
  • एक कैप्सूल विटामिन ई

ग्रीन टी आइस क्यूब बनाने के लिए गर्म पानी में टी बैग को डालकर टी बना लें. अब इसमें विटामिन ई डाल कर अच्छे से इस मिश्रण को मिला लें. अब आइस क्यूब कंटेनर में इस मिश्रण को जमा लें और चेहरे की मसाज करें. ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है. इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.इससे दाग धब्बों को भी आप आसानी से दूर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget