एक्सप्लोरर

आपके दिल की कितनी उम्र हो गई है? पता कर लेंगे तो नहीं सताएगा हार्ट अटैक का डर

Signs of Heart Attack: क्या आपका दिल आपकी असली उम्र से भी बड़ा हो चुका है? जानिए दिल की उम्र और हार्ट अटैक के छुपे खतरे के बीच का संबंध और बचाव के उपाय.

Signs of Heart Attack: हर सुबह जब खुद को देखते हैं, तो झुर्रियां, सफेद बाल या थकान देखकर हम अंदाजा लगा लेते हैं कि उम्र बढ़ रही है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, आपके दिल की उम्र क्या है? दिल की भी एक "असली उम्र" होती है, जो आपके शरीर की उम्र से कहीं ज्यादा हो सकती है और यही वो छुपा हुआ खतरा है, जो बिना दस्तक दिए हार्ट अटैक का कारण बन सकता है.

आज के समय में 30 या 35 साल के युवा भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. ऐसा क्यों हो रहा है? इसका जवाब है कि, दिल की उम्र का हमारी जीवनशैली से तालमेल ना बैठ पाना. अगर आपका दिल आपकी असली उम्र से 15 साल बड़ा हो चुका है, तो खतरे की घंटी बज चुकी है. इसी पर गायनोलॉजिस्ट डॉ. रजनीश कुमार पटेल कहते हैं कि, दिल की उम्र का सीधा संबंध आपके खान-पान, शारीरिक गतिविधि, तनाव, नींद और जीवनशैली से होता है. कई बार शरीर जवान होता है, लेकिन दिल बूढ़ा हो जाता है और तब हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़े- Senior Dietary Habits: बुढ़ापे में रहना है हेल्दी तो ये हैं जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स, जानें क्या होते हैं फायदे

दिल की उम्र कैसे होती है तय?

दिल की उम्र को ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), स्मोकिंग हैबिट और फिजिकल एक्टिविटी जैसे फैक्टर्स के आधार पर तय किया जाता है. अगर आप इन पहलुओं में कमजोर हैं तो आपके दिल की उम्र आपकी असली उम्र से अधिक हो सकती है.

खतरे के संकेत?

  • अक्सर सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना
  • सुबह उठते ही भारीपन महसूस होना
  • छाती में जलन या दबाव
  • बार-बार थकावट या नींद न आना
  • तनाव या गुस्सा जल्दी आना

दिल की उम्र कम कैसे करें?

  • हर दिन कम से कम 30 मिनट तेज वॉक करें
  • फल, सब्ज़ियां, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर भोजन लें
  • धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं
  • 8 घंटे की गहरी नींद जरूर लें
  • तनाव को कम करने के लिए योग, ध्यान या संगीत सुन सकते हैं

आपका दिल हर दिन आपके लिए धड़कता है, लेकिन क्या आप भी उसके लिए कुछ कर रहे हैं? अगर आज ही आप अपने दिल की उम्र को पहचान लें और उसे कम करने की दिशा में कदम उठाएं, तो न सिर्फ हार्ट अटैक का डर दूर होगा, बल्कि जीवन भी लंबा और स्वस्थ होगा.

ये भी पढ़ें: कहीं आपके ब्रेस्ट में तो नहीं बन रही गांठ? घर में खुद ऐसे कर सकते हैं जांच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget