एक्सप्लोरर

इन आदतों को अपनाकर 24 साल ज्यादा जी सकते हैं आप...नई स्टडी में हुआ खुलासा

7 लाख लोगों पर किए गए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि हेल्दी आदतें फॉलो करने वाले लोगों में पुरुषों की उम्र 24 साल और महिलाओं की 21 साल उम्र बढ़ी है.

Healthy Habits Can Increase Your Lifespan: खराब खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से आजकल लोग युवा अवस्था में ही मौत को गले लगा ले रहे हैं. हालांकि अगर आप कुछ हेल्दी लाइफ़स्टाइल को फॉलो कर ले तो आपकी उम्र एक दो साल नहीं बल्कि पूरे 24 साल तक बढ़ सकती है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसा हाल ही में हुए एक शोध में खुलासा हुआ है. शोध के मुताबिक अगर आप 8 हेल्दी आदतों को फॉलो करने लगते हैं तो आप 24 साल ज्यादा जी सकते हैं. आइए जानते हैं इस शोध से जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से...

क्या कहती है नई स्टडी ?

अमेरिकन सोसायटी फॉर न्यूट्रिशंस की एनुअल मीट में न्यूट्रीशन 2023 में पेश की गई स्टडी में इस बात का दावा किया जा रहा है कि अगर आप कुछ आदतों को फॉलो कर लेते हैं तो मिडल एज में भी उम्र को बढ़ाया जा सकता है. 7 लाख लोगों पर किए गए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि हेल्दी आदतें फॉलो करने वाले लोगों में पुरुषों की उम्र 24 साल और महिलाओं की 21 साल उम्र बढ़ी है. शोधकर्ताओं के मुताबिक अगर आप 40 50 और 60 साल की उम्र में भी इन आदतों को अपनाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.आपको बता दें कि शोधकर्ताओं ने इस रिसर्च में 7,19,147 एनरोल्ड लोगों के डाटा और मेडिकल रिकॉर्ड का इस्तेमाल किया. यह लोग वेटरन अफेयर मिलियन वेटरन प्रोग्राम के साथ जुड़े हुए थे.ये ऐसा प्रोग्राम जिसका मकसद शोधकर्ताओं को जींस, लाइफ़स्टाइल मिलिट्री एक्सपीरियंस, हेल्दी लाइफ़स्टाइल और स्वास्थ को लेकर मदद करना होता है.

क्या है वो 8 हेल्दी आदतें?

शोधकर्ताओं के मुताबिक शारीरिक रूप से सक्रिय रहना, शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना, धूम्रपान से दूरी बनाना, स्ट्रेस कम करना, हेल्दी खानपान, नियमित तौर पर शराब के सेवन से बचना, नींद पूरी लेना, लोगों के साथ सोशल होना बातचीत करते रहना, ये सब हेल्दी आदतें आपके लाइफ स्पैन में वृद्धि कर सकती है. शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने भी इन सभी आठ आदतों को अपनाया उनमें अन्य लोगों के मुकाबले में मृत्यु दर में 87 फीसदी तक कमी पाई गई.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: वो कौन-कौन सी बीमारी हैं जिसमें होम्योपैथी की दवा इतनी असरदार होती है जितनी एलोपैथी की भी नहीं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget