एक्सप्लोरर

इन 3 तरीकों से एक्टर राम कपूर ने घटाया 55 किलो वजन, जिम जाने की भी नहीं पड़ी जरूरत

एक्टर राम कपूर ने बताया कि बाॅडी वेट घटाने का उनका पूरा प्रोसेस नैचुरली है. उन्होंने तीन टिप्स भी शेयर किए हैं, जिसके जरिए एक्टर ने 18 महीने में 55 किलो वजन कम किया.

बाॅलीवुड एक्टर राम कपूर इन दिनों अपने ट्रांसफाॅर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं. जब प्रशंसकों ने उन्हें देखा तो विश्वास ही नहीं हुआ कि ये वहीं राम कपूर हैं, जिन्हें वह अब तक टीवी पर देखते आए हैं. एक्टर के बाॅडी ट्रांसफाॅर्मेशन पर चर्चाओं का दाैर भी शुरू हो गया. किसी ने कहा कि एक्टर ने वेट कम करने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है तो किसी ने कुछ और दावा किया. इस सबके बीच एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी वेट लाॅस जर्नी का खुलासा किया है. एक्टर ने बताया कि उनका बाॅडी वेट घटाने का पूरा प्रोसेस नैचुरली है. साथ ही उन्होंने तीन टिप्स भी शेयर की हैं, जिसके जरिए एक्टर ने 18 महीने में 55 किलो वजन कम किया. आ​खिर ये टिप्स क्या हैं और वेट लाॅस करने में ये कितनी मददगार साबित हो सकती हैं. आइए जानते हैं...

दिन में दो बार मील

एक्टर ने वेट लाॅस के लिए अपनी इटिंग हैबिट में बड़ा बदलाव किया. एक्टर ने बताया कि उन्होंने वेट लाॅस जर्नी के दाैरान दिन में सिर्फ दो बार मील लिया. पहला मील सुबह वह साढ़े 10  बजे लेते थे. इसके बाद दूसरा मील वह शाम को साढ़े छह बजे लेते थे. इसके अलावा वह अन्य कोई मील नहीं लेते थे. ये इंटरमिटेंट फा​स्टिंग का भी सिद्धांत है, जो वेट मैनेजमेंट के लिए तेजी से लोगों के बीच पापुलर हुआ है.

स्नैक्स से ताैबा

वजन कम करने के लिए लोग अक्सर खाने से ताैबा कर लेते हैं. लेकिन स्नैक्स के प्र​ति उनका लगाव बरकरार रहता है. दिन में भूख लगने पर अक्सर स्नैक्स का सेवन कर लेते हैं. एक्टर ने बताया कि उन्होंने स्नैक्स से पूरी तरह दूरी बनाई. इस नियम का सख्ती से पालन किया. एक्टर ने बताया कि उन्होंने खासताैर से हाई कैलोरी प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाई. जिससे इफे​क्टिव वेट लाॅस के साथ बाॅडी का ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद मिली.

इतने बजे आ​खिरी मील

एक्टर शाम साढ़े छह बजे आ​खिरी मील लेते थे. यानी ये उनके दिन का दूसरा मील होता था. इसके बाद वह पार्टी में जाएं या फिर अन्य किसी कार्यक्रम में, फूड से दूरी बनाए रखते थे. इस आ​खिरी मील के बाद सुबह तक एक्टर कुछ नहीं खाते थे. यानी 16 घंटे तक वह एक तरीके से उपवास रखते थे. इससे शरीर के मेटाबाॅलिज्म के साथ डाइजेशन इंप्रूव करने में भी मदद मिलती है.

16/8 इंटरमिटेंट फास्टिंग का पाॅपुलर तरीका

16/8 इंटरमिटेंट फास्टिंग का बहुत लोकप्रिय तरीका है . इसका मतलब यह होता है कि 16 घंटे का फास्ट और 8 घंटे आप खा सकता है.16 घंटे फास्टिंग के समय आपको ठोस आहार नहीं लेना है. सिर्फ पानी, चाय, कॉफी या नींबू पानी जैसे तरल पदार्थ ही ले सकते हैं. आप हेल्दी लिक्विड भी ले सकते हैं. यह साइकिल रोजाना दोहराई जा सकती है या फिर हफ्ते में कुछ दिनों के लिए. 16 घंटे के फास्ट से शरीर में किटोसिस बढ़ता है जिससे वजन घटता है.

ये भी पढ़ें: क्या सिर्फ वार्मअप करने से हो सकता है वजन कम, जानिए क्या है सच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Research: एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget