एक्सप्लोरर

दिल्ली के प्राइवेट स्कूल के बच्चों को है स्लीप एप्निया की समस्या

नई दिल्लीः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक शोध में खुलासा हुआ है कि दिल्ली के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 15 से 20 फीसदी छात्र ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया (ओएसए या नींद में खर्राटा लेना) से पीड़ित हैं, जबकि सरकारी स्कूलों में सिर्फ दो फीसदी छात्र इससे पीड़ित हैं.

किसने की रिसर्च- इस रिसर्च के पहले चरण में 7,000 छात्रों का परीक्षण किया गया है. इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईएमसीआर) द्वारा किया जा रहा है. इस रिसर्च में 10-17 साल के आयु वर्ग वाले छात्रों को शामिल किया गया है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट- एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हम एक रिसर्च कर रहे हैं, जिसके निष्कर्ष बताते हैं कि सरकारी स्कूलों में ओएसए बहुत मुश्किल से देखने को मिला. जबकि निजी स्कूलों में हमने छात्रों में ओएसए की मौजूदगी को देखा. इस पर अभी और रिसर्च होनी बाकी है, लेकिन जो आकड़ा पहले चरण में पाया गया, इतना चौंकाने वाला है कि हम जानना चाहते हैं कि अध्ययन के पूरा होने के बाद परिणाम क्या होगा.

क्या है स्लीप एप्निया के कारण- स्लीप एप्निया ऊपरी वायु मार्ग में सोने के दौरान अवरोध की वजह से होता है. इसके दूसरे कारकों में मोटापा, आयु और आनुवांशिकता भी शामिल है. इनमें से मोटापा स्लीप एप्निया का सबसे बड़ा जोखिम कारक (12 से 15 साल आयु) है.

अब तक यह रिसर्च 13-14 स्कूलों में की गई है, जिसमें फादर एंजल स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम और दूसरे स्कूल शामिल हैं. इसमें पाया गया है कि निजी स्कूलों में ओएसए की 15-20 फीसदी दर पाई गई है. इस प्रोजेक्ट के तहत पूरी दिल्ली के स्कूलों को शामिल करना लक्ष्य है, हालांकि अभी तक सिर्फ दक्षिण दिल्ली को कवर किया गया है.

निजी स्कूलों में ओएसए की अधिक मौजूदगी पर गुलेरिया ने कहा कि सरकारी स्कूलों की तुलना में निजी स्कूलों के छात्रों की आहार और जीवन शैली खराब है. आंकड़े यह भी दिखाते हैं कि सरकारी स्कूलों के बच्चों ने ज्यादा शारीरिक गतिविधि की, जिसमें टहलना आदि भी है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget