एक्सप्लोरर

40 की उम्र में महिलाएं करें इन चीजों का सेवन, कमजोरी होगी दूर

महिलाओं के शरीर में 30 वर्ष से 40 वर्ष की उम्र में कई बदलाव आते हैं. ऐसे में खान-पान का ध्यान रखना जरूरी होता है. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं.

महिलाओं के शरीर में 30 वर्ष से 40 वर्ष की उम्र में कई बदलाव आते हैं. 40 की उम्र में पहुंचते-पहुंचते शरीर में मांसपेशियां कम होने लगती हैं. हॉर्मोंस असंतुलित होने लगते हैं जिसके कारण स्वभाव में हल्का चिड़चिड़ापन आ जाता है और इसके कारण वजन बढ़ने जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं. इसके साथ-साथ 40 साल की उम्र पर आते-आते महिलाओं के शरीर में बीमारियों का घर बनना शुरू हो जाता है. इसी के चलते ब्लड प्रेशर थॉयराइड, डायबिटीज, मोटापा, मूड स्विंग्स जैसी समस्याओं से उलझ जाती है. इसलिए स्वस्थ और सेहतमंद रहना महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है और ऐसे में अपने खान-पान का ध्यान रखना उससे भी ज्यादा जरूरी होता है. अच्छे खाने के अलावा अच्छी नींद के साथ-साथ तनाव मुक्त जीवन होना भी बेहद असरदार होता है. इससे उम्र भी कई साल भर जाती है और आप स्वस्थ भी रहने लगती हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन से चीजें हैं जो 30 से 40 वर्ष की महिलाओं को जरूर खाना चाहिए.

नट्स- नट्स में ढेर सारे विटामिंस, मिनरल्स, प्रोटीन और फाइबर होता है. नट्स खाने से आपकी भूख भी शांत होती है. साथ ही साथ आपका वजन भी नहीं बढ़ता है. यह आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता हैं. अखरोट और बादाम आपके दिल के लिए बहुत अच्छे होते हैं और साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों को भी दूर रखते हैं. मूंगफली वजन घटाने में आपकी मदद करती है. इन सभी चीजों का सेवन आप कर सकते हैं. इससे आप हेल्दी रहेंगे.

लहसुन- लहसुन का सेवन हर उम्र में फायदेमंद होता है लेकिन जो 30 से 40 वर्ष की महिलाएं हैं, उनके लिए इसका फायदा और भी ज्यादा होता है क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल के साथ-साथ एंटीवायरल गुण भी होते हैं जो कि आपकी कमजोर हड्डियों की समस्या को दूर करते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां- हरी पत्तेदार सब्जियां वैसे तो सभी को खानी चाहिए, लेकिन जिन महिलाओं की उम्र 30 से 40 वर्ष है, उनको इनकी जरूरत ज्यादा होती है. आप हरी पत्तेदार सब्जियां अपने डेली रूटीन के खाने में जरूर ले क्योंकि इसमें आयरन जिंक, न्यूटन, फॉर लेट, कैल्शियम, विटामिन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि आपके शरीर के खून को भी बढ़ाते हैं. साथ ही साथ याददाश्त को भी बढ़ाते हैं. इससे आपकी आंखों की रोशनी भी तेज रहती है और हड्डियां भी स्वस्थ रहती हैं.

अंडा- महिलाओं को अंडा जरूर खाना चाहिए क्योंकि अंडे में विटामिन डी होता है. इसके साथ-साथ अंडा, गुड फैट और प्रोटीन का भी बहुत बड़ा स्त्रोत होता है. इसलिए आप रोजाना एक या दो अंडे अपने खाने में जरूर शामिल करें. इससे आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी.

ब्रोकली- ब्रोकली हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होती है. इसका सेवन आपको भी करना चाहिए. ब्रोकली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व आपको कैंसर से बचाते हैं. साथ ही साथ इसमें विटामिन बी सिक्स, विटामिन ए और फाइबर भी होता है. ब्रोकली का सेवन वजन घटाने में भी किया जाता है. अल्जाइमर जैसी बीमारियों का भी इससे खतरा कम होता है.

खट्टे फल- खट्टे फलों में विटामिन सी होता है जो कि आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी भी होता है और आपको इसका सेवन भी करना चाहिए. खट्टे फलों में आपके विटामिन सी होता है. साथ ही साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं.

ये भी पढ़ें

दातों में ब्रेसेस पहनने वाले हो जाएं सतर्क, रखें इन बातों का ध्यान

आपको भी नाखून चबाने की आदत? इन टिप्स को अपनाकर पाएं छुटकारा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधितरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget