एक्सप्लोरर

Ayurveda Tips: ठंड के मौसम में आजमाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स, नहीं होगी डैंड्रफ और हेयर फॉल की दिक्कत

ठंड के मौसम में बालों का झड़ना, डैंड्रफ और बेजान होना आम समस्या है. कुछ खास आयुर्वेदिक तरीकों से बालों को घना और मजबूत बनाया जा सकता है.

ठंड का मौसम ना सिर्फ स्किन बल्कि बालों के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है. इस मौसम में बालों की चमक खोने लगती है और हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है. बाहर की सर्द हवा बालों की नमी चुरा लेती है और बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं. कई लोग इससे बचने के लिए बालों पर तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से बाल और खराब हो जाते हैं. आयुर्वेद में (Ayurveda tips for hair) इसके लिए कुछ खास टिप्स बताए गए हैं जो आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

हर दिन आंवला खाएं- आंवला ना सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाता है बल्कि बालों के लिए भी रामबाण माना जाता है. हर दिन सुबह एक आंवला जरूर खाएं. अगर आप पूरा आंवला नहीं खा सकते हैं तो इसे आधा कर के खाएं. आप इसे सुखाकर कैंडी की तरह, पाउडर के रूप में भी ले सकते हैं. सुबह-सुबह आंवले का जूस पीना भी बालों के लिए अच्छा होता है. इससे बाल अंदर से मजबूत बनते हैं.

फायदेमंद है तिल- आयुर्वेद मे तिल को भी बालों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. तिल में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को चमकदार और मुलायम बनाते हैं. तिल के नियमित सेवन से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं. आप तिल का लड्डू या चिक्की भी खा सकते हैं. 

बालों में तेल लगाएं- बालों में तेल लगाना बहुत जरूरी है. फैशन और तरह-तरह के हेयर स्टाइल की वजह से लोग बालों में तेल लगाने से बचते हैं. शरीर की तरह बालों को भी पोषण की खास जरूरत होती है. आयुर्वेद के मुताबिक हफ्ते में एक या दो बार बालों में तेल जरूर लगाना चाहिए. 

बालों के लिए फायदेमंद है गुड़- गुड़ का सेवन सर्दियों में सबसे जरूरी होता है. पाचन से लेकर हीमोग्लोबिन बढ़ाने और शरीर को अंदर से गर्म रखने में गुड़ बहुत फायदेमंद है. गुड़ में आयरन, कैल्शियम, जिंक, कॉपर, ग्लाइकोलिक एसिड पाया जाता है जो बालों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है. अगर आपको खाने के बाद कुछ मीठा खाने की आदत है तो गुड़ खाना शुरू कर दें.

डाइट पर दें ध्यान- ठंड के मौसम में ज्यादातर लोगों को कुछ तला-भुना खाने की आदत होती है. जंक या फ्राइड फूड सेहत के साथ-साथ बालों को भी खराब करती है. इस मौसम ताजा और घर का बना खाना ही खाएं. इससे आपके बालों में प्राकृतिक चमक आएगी. इसके अलावा एक्सरसाइज करना ना भूलें.

सर्दियों में जरूर करें घी का सेवन- सर्दियों में घी पेट और स्किन को प्राकृतिक तरीके से नमी देता है. हेयर फॉल रोकने के लिए बालों में घी की मालिश करना फायदेमंद होता है. घी में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं. घी से मालिश करने के एक घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें, आपके बालों में चमक आ जाएगी.

सर्दियों में मछली जैसी हो जाती है ड्राई स्किन, इन उपयों से पाएं छुटकारा

जल्द होने वाली है शादी तो भूलकर भी ना करें ये गलती, पूरा लुक हो जाएगा खराब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Dust Removal Tips: सीढ़ियों के कोने कैसे चमकाएं? नोट करें सफाई का 2 मिनट का हैक
सीढ़ियों के कोने कैसे चमकाएं? नोट करें सफाई का 2 मिनट का हैक
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...

Embed widget