एक्सप्लोरर

Breakup: टूट गया है दिल, ब्रेकअप से हैं परेशान? ये 4 टिप्स अपनाएं, दूर हो जाएगी टेंशन

किसी के साथ लंबे समय तक रहने के बाद रिलेशनशिप से बाहर आना और ब्रेकअप का फैसला करना किसी के लिए भी एक मुश्किल फैसला हो सकता है, लेकिन यही एक फैसला आपकों दुखों से दूर भी ले जा सकता है.

Breakup: किसी भी ऐसे रिश्ते से जुड़े रहना जो आपकी तकलीफ का कारण बन रहा हो, उस रिश्ते से जितनी जल्दी हो सके बाहर आ जाना ही एक बेहतर फैसला होता है. जिंदगी बहुत छोटी है. इसे हमें उन्हीं लोगों में इन्वेस्ट करना चाहिए, जो हमारी भावनाओं की कदर करते हों. किसी के साथ लंबे समय तक रहने के बाद रिलेशनशिप से बाहर आना और ब्रेकअप का फैसला करना किसी के लिए भी एक मुश्किल फैसला हो सकता है, लेकिन यही एक फैसला आपकों दुखों से दूर भी ले जा सकता है. 

ब्रेकअप से उबरना वास्तव में कुछ लोगों के लिए बेहद मुश्किल होता है. कई लोगों को तो सालों साल लग जाते हैं किसी रिश्ते को भुलाकर आगे बढ़ने में. ऐसी स्थिति में मन को समझाना तक कठिन हो जाता है. लेकिन कई फैसले जिंदगी में ऐसे करने ही होते हैं, जो हमें भीतर तक झंकझोर देते हैं. अगर आप भी किसी रिलेशनशिप से बाहर आ गए हैं और ब्रेकअप का फैसला कर चुके हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि हम ऐसे 4 टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप जल्दी ही ब्रेकअप से उबर पाएंगे.   

 1. सोशल मीडिया से ब्रेक लें

सोशल मीडिया अतीत की यादों को बार-बार आपके सामने लेकर आएगा. आपको बार-बार अपने एक्स का स्टेटस चेक करते रहने की या प्रोफाइल देखने की इच्छा भी हो सकती है. अगर आप सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के साथ जुड़े हुए हैं या उसकी तस्वीरें आपकी टाइमलाइन पर है तो तुरंत इसे छोड़ दें, क्योंकि यह आपको लंबे समय तक दर्द से बांदे रखेगा. आप भविष्य के बारे में सोचने के बजाय अतीत से जुड़े रहेंगे और जब तक अतीत से जुड़े रहेंगे, तब तक आप कभी भी इस दर्द से नहीं उबर पाएंगे.  

2. इमोशन्स को छिपाने से बचें 

ब्रेकअप के कारण कई तरह की मानसिक चिंताएं पैदा होती हैं. आपको लगने लगता है कि आप किसी के लिए भी मायने नहीं रखते या आपको कोई भी प्यार नहीं करता. आप अपनी बातें दोस्तों से भी शेयर नहीं करते और अपनी भावनाओं को छुपाना शुरू कर देते हैं. यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि सब कुछ ठीक है, जबकि आप अंदर से काफी परेशान होते हैं. ऐसा करना आपकी सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है. अपनी फीलिंग्स के बारे में बात करें. ऐसा करने से आपके दिल को सुकून मिलेगा. आप शांत महसूस करेंगे. आपको यह समझना होगा कि एक रिश्ते के खत्म हो जाने से जिंदगी नहीं रुकती. अगर किसी के लिए आप जरूरी नहीं हैं तो कई ऐसे भी लोग होंगे, जिनके लिए आप बहुत मायने रखते होंगे. अगर आप बात करते समय रोते हैं तो यह बिल्कुल ठीक है. यह भी एक इमोशन है, जो आपके दिल को हल्का करने का काम करता है. 

3. एक्सपेक्टेशन के बजाय एक्सेप्ट करें

ब्रेकअप अक्सर बहुत सारे सवालों के साथ आता है. आप कई बार इससे उबरने के लिए एक्स का सहारा लेने लगते हैं या तुरंत किसी दूसरे रिलेशनशिप का साथ पकड़ लेते हैं. ऐसा करना आपकी मानसिक चिंता को और बढ़ा सकता है. आप एक्सपेक्ट करते हैं कि ऐसा करने से तकलीफें कम हो जाएंगी, मगर अक्सर ऐसा नहीं होता. जब तक आप पहले रिलेशनशिप से पूरी तरह से ना उबरें, तब तक दूसरे में पड़ने से बचें. अपनी एक्सपेक्टेशन्स को बढ़ाने की बजाय हालातों को स्वीकार करें. अगर आपके पार्टनर ने यह ठीक से स्पष्ट नहीं किया कि वह आपसे अलग क्यों हो गया, तो उन पर समय बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है. उन्हें जाने दें और धीरे-धीरे हालातों को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ें. 

4. डायरी में लिखें अपने मन की बातें

कहते हैं कलम तलवार से ज्यादा ताकतवर होती है. जब आप अपनी भावनाओं को किसी से कह नहीं पाते तो उन्हें डायरी में लिखें, ऐसा करना अपने मन को काफी हद तक हल्का कर देगा. जैसे-जैसे आप अपनी भावनाओं को कागज पर उतारना शुरू करेंगे, आपको ऐसा लगेगा कि आप खुद से बातचीत कर रहे हैं. आपको रिलेक्स फील होगा, क्योंकि आपका दर्द स्याही में ही बह जाएगा.

ये भी पढ़ें: World Beautiful Metro Stations: दुनिया के 6 सबसे खूबसूरत मेट्रो स्टेशन, जो किसी 'टूरिस्ट स्पॉट' से कम नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
First Night Gown Ideas: फर्स्ट नाइट पर कैसा गाउन पहनें, किन बातों का रखें ध्यान?
फर्स्ट नाइट पर कैसा गाउन पहनें, किन बातों का रखें ध्यान?
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget