एक्सप्लोरर

World Beautiful Metro Stations: दुनिया के 6 सबसे खूबसूरत मेट्रो स्टेशन, जो किसी 'टूरिस्ट स्पॉट' से कम नहीं

अगर हम आपको बताएं कि दुनिया के कई देशों में मेट्रो स्टेशन ऐसे भी हैं, जो किसी टूरिस्ट प्लेस और महल से कम नहीं है तो आप निसंदेह चौक जाएंगे. इस खबर में हम उनका जिक्र करेंगे.

Most Beautiful Metro Stations In World: मेट्रो स्टेशनों को आमतौर पर एक अस्वच्छ जगह माना जाता है, जहां लोग घूमना अक्सर पसंद नहीं करते. मेट्रो का सफर भी काफी बोरिंग होता है. इसका इस्तेमाल यात्री केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ही करते हैं. उन्हें अपनी यात्रा के दौरान कुछ भी इंटरेस्टिंग नजर नहीं आता. इसी वजह से उनका सफर हमेशा बोरियत से भरा रहता है. लेकिन अगर हम आपको बताएं कि दुनिया के कई देशों में मेट्रो स्टेशन ऐसे भी हैं, जो किसी टूरिस्ट प्लेस और महल से कम नहीं है तो आप निसंदेह चौक जाएंगे. इस खबर में हम ऐसे ही दुनिया के 6 मेट्रो स्टेशन का जिक्र करेंगे.

1. रूस का अवतोवो मेट्रो स्टेशन

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में स्थित Avtovo मेट्रो स्टेशन किसी महल से कम नहीं है. इसे अक्सर टूरिस्ट द्वारा अनदेखा किया जाता है. यह अंडरग्राउंड स्टेशन बाहर से एक छोटे से म्यूजियम की तरह दिखता है और अंदर से एक खूबसूरत महल की तरह नजर आता है. दीवारों की सजावट सफेद संगमरमर से की गई है. सीलिंग पर लाइट वाले झूमर लटकाए गए हैं. रूसी मेट्रो स्टेशन में फोटो लेना सख्त मना है और कोई फोटो लेता है तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ता है.


World Beautiful Metro Stations: दुनिया के 6 सबसे खूबसूरत मेट्रो स्टेशन, जो किसी 'टूरिस्ट स्पॉट' से कम नहीं

2. ताइवान का फॉर्मोसा बुलेवार्ड स्टेशन

इस स्टेशन को लाइट के गुंबद के तौर पर जाना जाता है. यह स्टेशन दुनिया का सबसे बड़ा कांच का स्टेशन है, जिसे इतालवी कलाकार नार्सिसस क्वाग्लियंटा द्वारा डिजाइन किया गया था. इसे बनाने में चार साल का वक्त लगा था. गुंबद में 4500 से ज्यादा रंगीन कांच के पैनल लगे हैं, जो जर्मनी से भेजे गए थे. इस कला का संदेश प्रेम और सहिष्णुता है. 


World Beautiful Metro Stations: दुनिया के 6 सबसे खूबसूरत मेट्रो स्टेशन, जो किसी 'टूरिस्ट स्पॉट' से कम नहीं

3. इटली का यूनिवर्सिटी स्टेशन

यूनिवर्सिटी स्टेशन इटली के नेपल्स में स्थित है. इस सबवे स्टेशन को कलरफुल और मज़ेदार स्टेशन में बदलने का श्रेय न्यूयॉर्क के डिजाइनर करीम रशीद को जाता है. मूर्तियों की शक्ल में पिलर, ग्राफिक पैटर्न, डिजाइनर एस्केलेटर, दीवारों और छत पर खूबसूरत डिजाइन ये सभी बातें इस मेट्रो स्टेशन को खास बनाती हैं. इस स्टेशन से ज्यादातर पढ़ने वाले स्टूडेंट्स सफर करते हैं, इसलिए डिजाइनर करीम रशीद ने इसे बिल्कुल उन्ही के अनुसार डिजाइन किया है.


World Beautiful Metro Stations: दुनिया के 6 सबसे खूबसूरत मेट्रो स्टेशन, जो किसी 'टूरिस्ट स्पॉट' से कम नहीं

4. पेरिस का आर्ट्स एट मेटियर्स स्टेशन

इस स्टेशन को एक सबमरीन का रूप दिया गया है, जिसका रंग सोने जैसा प्रतीत होता है. यह स्टेशन बेल्जियन कॉमिक के कलाकार फ्रेंकोइस शूटेन द्वारा बनाया गया था और जूल्स वर्ने के काल्पनिक कार्यों पर आधारित था. इस मेट्रो स्टेशन की सुंदरता लुभाने वाली है. इसमें सफर करने वाले लोगों को एक अलग एहसास होता है, जैसे वो किसी सोने की सबमरीन में है.


World Beautiful Metro Stations: दुनिया के 6 सबसे खूबसूरत मेट्रो स्टेशन, जो किसी 'टूरिस्ट स्पॉट' से कम नहीं

5. वाशिंगटन का यूनियन स्टेशन

अमेरिका के इस स्टेशन के पीछे का इतिहास दिलचस्प है. जब ये बनाया जा रहा था, तब केनेडी देश के राष्ट्रपति थे. ऐसा माना जाता है कि स्टेशन सरकारों की गरिमा का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए इन्हें बेहद खूबसूरत होनी चाहिए. कोफर्ड ब्लॉक और अप-लाइटिंग के साथ वॉल्टेड कैथेड्रल सीलिंग की सीरिज इसे शांत और भव्य बनाती है. जब भी कोई ट्रेन स्टेशन पर आती है तो प्लेटफॉर्म पर लगी रोशनी हर बार धधकने लगती है. अमेरिका का यह अनोखा स्टेशन एक चर्च जैसा दिखता है. 


World Beautiful Metro Stations: दुनिया के 6 सबसे खूबसूरत मेट्रो स्टेशन, जो किसी 'टूरिस्ट स्पॉट' से कम नहीं

6. सऊदी अरब का रियाध मेट्रो स्टेशन

सऊदी अरब का रियाध मेट्रो स्टेशन भी दुनिया के सबसे खूबसूरत मेट्रो स्टेशन में शुमार है. यहां सोने की परत चढ़ी दीवारें, विशाल संगमरमर के रास्ते और अंतरिक्ष जैसा डिजाइन देखा जा सकता है. वास्तुकला के सबसे बड़े नामों में में शुमार ज़ाहा हदीद ने इस स्टेशन को डिजाइन किया है. 


सऊदी अरब का रियाध मेट्रो स्टेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget