एक्सप्लोरर

गारमिन ने भारत में लांच किया पहली लाइफस्टाइल GPS स्मार्टवॉच 'इंस्टिंक्ट'

'इंस्टिंक्ट' स्मार्टवॉच का वजन 52 ग्राम है और इसके डाइमेंशंस 45-45-55.3 मिलिमीटर हैं. इसे फाइबर इंफोस्र्ड पॉलीमर से बनाया गया है.

नई दिल्ली: स्मार्टवॉच मेकर-गारमिन इंडिया ने बुधवार को भारत में अपना पहली लाइफस्टाइल जीपीएस स्मार्टवॉच 'इंस्टिंक्ट' लांच की. इसकी कीमत 26,990 रुपये रखी गई है. 'इंस्टिंक्ट' तीन रंगों-टुंड्रा ग्रे, फ्लेम रेड और ग्रेफाइट ब्लैक में उपलब्ध है. इस स्मार्टवॉच को बुधवार से ही पेटीएम मॉल और अमेजॉन से खरीदा जा सकता है.

'इंस्टिंक्ट' स्मार्टवॉच का वजन 52 ग्राम है और इसके डाइमेंशंस 45-45-55.3 मिलिमीटर हैं. इसे फाइबर इंफोस्र्ड पॉलीमर से बनाया गया है. साथ ही इसका लेंस केमीकली स्ट्रेथेंड ग्लास से बना है और इसमें 128-128 पिक्सल का डिस्पले लगा है. यह स्मार्टवॉच मोनोक्रोम, सनलाइट विजिबल, ट्रांसरिफ्लेक्टिव मेमोरी इन पिक्सल डिस्पले में आता है.

'इंस्टिंक्ट' में रीचार्जेबल लिथियम-आयोन बैटरी लगी है और इसमें 16 एमबी का मेमोरी और स्टोरेज है. वायरलेस सपोर्ट के लिए ब्ल्यूटुथ और एएनटी प्लस इसमें लगा है. इसके बैंड्स सिलिकन से बने हैं और ये रीमूबेवल हैं. यह स्मार्टवॉच क्विकफिट 22 एमएम बैंड्स के साथ अच्छी तालमेल बनाता है.

यूएस मिलेट्री स्टैंडर्ड 810जी पर आधारित है यह वॉच लांच के मौके पर गारमिन इंडिया के नेशनल सेल्स मैनेजर अली रिजवी ने कहा, "भारत गारमिन के लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार है. यहां लाइफस्टाइल सेगमेन्ट के लिए अपार संभावनाएं हैं. हमें खुशी है कि हम उन लोगों के लिए भारत की पहली लाइफस्टाइल वॉच लेकर आए हैं, जो अपने लिए मजबूत, टिकाऊ और भरोसेमंद स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं. यूएस मिलेट्री स्टैंडर्ड 810जी पर आधारित यह वॉच थर्मल, शॉक और वॉटर प्रूफ है. आधुनिक टेक्नोलॉजी से बने इसके आधुनिक फीचर्स उन लोगों के लिए अनुकूल है, जो आउटडोर अनुभवों का आनंद लेना चाहते हैं."

मल्टीपल ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाईट सिस्टम (जीपीएस और गैलिलियो) से युक्त 'इंस्टिंक्ट' के द्वारा बेहद चुनौतीपूर्ण वातावरण में भी सिर्फ जीपीएस से उपयोगकर्ता की लोकेशेन को ट्रैक किया जा सकता है. इसके बिल्ट-इन रिस्ट बेस्ड हार्ट रेट मॉनिटर के साथ उपयोगकर्ता अपनी रोजाना की गतिविधियों, तनाव, नींद एवं अन्य वैलनैस डेटा को ट्रैक कर सकता है.

स्ट्रेस यानि तनाव के स्तर को भी कर सकती है ट्रैक कैम्पिंग हो या टेज्निंग रन या रोजमर्रा की गतिविधियां, 'इंस्टिंक्ट' हार्ट रेट, स्टैप्स, डिस्टेन्स, और कैलोरीज का पूरा रिकॉर्ड रखती है. यह डिवाइस हाइकिंग, रनिंग, बाइकिंग, स्विमिंग, कायकिंग ओर स्कींग जैसी सभी गतिविधियों को सपोर्ट करती है. हार्ट रेट के आधार पर यह स्ट्रेस यानि तनाव के स्तर को भी ट्रैक कर लेता है. इसके माध्यम से उपयोगकर्ता जान सकता है कि कौन से बाहरी या भावनात्मक स्रोत उसके तनाव को बढ़ा रहे हैं.

कंपनी का दावा है कि 'इंस्टिंक्ट' स्मार्टवॉच और जीपीएल मोड पर 14 घंटे तक बिना रिचार्ज किए और अल्ट्राटेक मोड पर 35 घंटे तक चल सकता है. यह 10एटीएम/100 मीटर वॉटर रेटिंग से सजी हुई है. 'इंस्टिंक्ट' पानी, शॉक और गर्मी से पूरी तरह सुरक्षित है. इसे शून्य से 20 डिग्री से कम तथा 60 डिग्री से अधिक तापमान पर भी आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है.

'इंस्टिंक्ट' के लिए गारमिन ने अपना गारमिन एक्सप्लोर एप तैयार किया है, जो एंड्रायड और आईओएस वर्जन पर उपलब्ध है. इस एप की मदद से यूजर्स वेप्वाइंट और रूट्स क्रिएट कर सकते हैं और एडिट कर सकते हैं. साथ ही इसकी मदद से वे अपने कलेक्शंस को मैनेज करने के अलावा मैप्स डाउनलोड कर सकते हैं और ट्रैक को रीव्यू कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Karwa Chauth Makeup: चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget