एक्सप्लोरर

आप की त्वचा खासकर हाथ की त्वचा पर कितनी देर तक जीवित रह सकता है कोरोना वायरस?

आपकी त्वचा पर कोरोना वायरस कितनी देर तक जीवित रह सकता है?वैज्ञानिकों ने इन्फलुएंजा वायरस और कोरोना वायरस का अध्ययन किया है.

Coronavirus: तमाम प्रयासों के बावजूद वैश्विक महामारी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. नया कोरोना वायरस के हवाले से कई शोध के जरिए बताया जा चुका है कि वायरस किस सतह पर कितनी देर रह सकता है. मगर अभी तक ये बात सामने नहीं आई थी कि वायरस इंसानी त्वचा पर कितनी देर जीवित रहता है. अब इसका जवाब ढूंढने की कोशिश की गई है.

आपकी त्वचा कोरोना वायरस की है सबसे बड़ी वाहक

वैज्ञानिकों ने लैब परीक्षण के जरिए इन्फलुएंजा और कोरोना वायरस के त्वचा पर ठहरने का तुलनात्मक अध्ययन किया है. शोध के हवाले से उन्होंने नतीजा निकाला है कि आपकी त्वचा कोरोना वायरस की सबसे बड़ी वाहक हो सकती है. यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ इफेक्शियस डिजीज ने जुलाई में शोध किया था. शोध के बाद बताया गया कि त्वचा खासकर हाथ की त्वचा पर कोरोना वायरस आठ घंटे से 14 दिनों तक रह सकता है. और त्वचा पर कोरोना वायरस के रहने में तापमान की बड़ी भूमिका होती है.

शोध के मुताबिक, त्वचा पर कोरोना वायरस 37 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर आठ घंटे तक रह सकता है. जबकि अगर उसे 22 डिग्री सेल्सियस का तापमान मिले तो त्वचा पर उसके ठहरने का समय 22 घंटे हो सकता है. वहीं, 4 डिग्री सेल्सियत तापमान पर कोरोना वायरस के रहने की मुद्दत 14 दिनों की हो सकती है.

इन्फलुएंजा वायरस और कोरोना वायरस का अध्ययन

दूसरे शब्दों में कहा जाए तो जितना ज्यादा तापमान कम होगा, त्वचा पर कोरोना वायरस के रहने का समय और ज्यादा बढ़ेगा. शोध को 'क्लीनिकल इंफेक्शीसियस डिजीज' में प्रकाशित किया गया है. जिसमें इन्फलुएंजा वायरस और कोरोना वायरस का अध्ययन कर बताया गया है कि त्वचा पर कोरोना वायरस नौ घंटे तक रहता है जबकि इन्फलुएंजा वायरस त्वचा पर रहने के दो घंटे बाद निष्क्रिय हो जाता है.

शोध के मुताबिक, जब 80 फीसद एथनॉल वाले हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया गया तो इन्फलुएंजा वायरस और कोरोना वायरस त्वचा से 15 सेकंड के अंदर निष्क्रिय हो गए. शोधकर्ताओं का कहना है कि 80 फीसद अल्कोहल युक्त हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल शरीर के अंगों में दाखिल होने से पहले वायरस को मारने में बेहतरीन साबित होता है. उनका ये भी कहना है कि साबुन और पानी से दो मिनट का हाथ धोना भी प्रभावी हो सकता है. इसलिए कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए नियमत हाथ की साफ-सफाई करनी चाहिए.

Covid-19 वैक्सीनेशन को ट्रैक करने के लिए सरकार की पहल, कहा- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हो रहा काम क्या काढ़ा का लंबे समय तक इस्तेमाल लीवर को पहुंचाता है नुकसान? आयुष मंत्रालय ने कही ये बात

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget