एक्सप्लोरर

Food Recipe: इस बेसन मिर्च की खुशबू सूंघकर दीवाने हो जाएंगे लोग, जानें बनाने का तरीका

Food Recipe: बेसन के साथ मिर्च का कॉम्बिनेशन एक बेहतरीन स्वाद को पैदा करता है. बेसन मिर्च बनाना बेहद आसान होता है, यह कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाती है.

रोजाना एक ही चीज खाकर घर के लोग बोर हो जाते हैं और वे नई नई चीजों को खाने की डिमांड करते हैं.  ऐसे में वह कुछ अच्छा और स्वादिष्ट खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी इस चीज को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती है, कि आखिर ऐसा क्या बनाएं, जिसे खाकर घर के लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे,  तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप ट्राई कर अपने घर के सदस्यों को खुश कर सकती हैं. 

बेसन मिर्च

हम बात कर रहे हैं, बेसन मिर्च की यह एक स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे भारत के कई हिस्सों में बनाकर खाया जाता है. यह बनाने में बेहद आसान होती है और कम समय में बनकर तैयार हो जाती है. बेसन मिर्च की खुशबू सूंघते ही लोग इसे खाने के लिए बेताब हो जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं बेसन मिर्च बनाने की विधि क्या है.

बेसन मिर्च बनाने की विधि

बेसन मिर्च बनाने के लिए आपको मोटी वाली हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर पोंछ लेना होगा, फिर मिर्ची के बीच में एक चीरा लगाकर उसके बीच को निकलना होगा. अब आप इन मिर्ची को एक तरफ रख दें. और इसके अंदर भरने के लिए मसाला तैयार कर दें. मसाला तैयार करने के लिए आपको एक बाउल में बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह सबको मिलना होगा.

इन सबको मिलाने के बाद आप इसमें थोड़ा पानी डालकर पेस्ट को गाढ़ा कर ले. अब यह मसाला मिर्च में भरने के लिए तैयार हो गया है. आप इस मसले को चम्मच की मदद से मिर्च के अंदर भर दें और मिर्च को तेल में तल ले. जब यह मिर्च हल्की भूरी हो जाए, तब इसे तेल से बाहर निकाल लें और गरमा गरम खाने के साथ परोस दें. आप बेसन मिर्च के साथ चटनी, रायता या दही भी परोस सकती है. इसे खाकर आपके घर के सदस्य बेसन मिर्च के दीवाने हो जाएंगे.

बेसन मिर्च को बनाएं स्वादिष्ट

अगर आप चाहे तो मसाला तैयार करते वक्त अपनी पसंद के हिसाब से कुछ मसाले इसमें मिल सकती हैं. आप हरी मिर्च के अलावा अगर चाहे, तो शिमला मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. अगर आप बेसन मिर्च को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो बेसन में कटा हुआ प्याज, पुदीना और धनिया भी मिला सकती हैं. जब आप तली हुई मिर्च को सर्व करें, तो इसके ऊपर जीरा, धनिया या लाल मिर्च पाउडर भी बिखेर सकती हैं. यह एक स्वादिष्ट और पसंद किए जाने वाला व्यंजन है. जिसे खाकर घर के सदस्य खुश हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें-  Sesame Seeds Benefits: तिल का इस्तेमाल कर आप भी बना सकते हैं खाने की ये चार चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Methi Pakoda Kadhi: घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का
घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget