एक्सप्लोरर

Peanut Butter Recipe: सिर्फ 2 चीजों से बना सकते हैं बाजार से भी अच्छा पीनट बटर, जानें तरीका

Peanut Butter: महंगा पीनट बटर बाजार से खरीदने से अच्छा है आप इसे घर पर बनाएं. ये आसानी से बन जाएगा और आपके लिए ज्यादा हेल्दी भी होगा. जानिए प्रोटीन से भरपूर Peanut Butter बनाने का तरीका.

Peanut Butter Easy Recipe: अब आपको महंगा पीनट बटर बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि, बाजार में मिलने वाले पीनट बटर से ज्यादा हेल्दी बटर आप घर पर ही बना सकते हैं. इसका दूसरा फायदा ये है कि बाजार में मिलने वाले पीनट बटर में शुगर और फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपको नुकसान पहुंचा सकता है. 

पीनट बटर (Peanut Butter Benefits) में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी3, विटामिन बी6, फोलेट, मैग्नीशियम, कॉपर और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन बी5, आयरन, पोटैशियम, जिंक और सेलेनियम भी होता है. ब्रेकफास्ट का ये हेल्दी विकल्प है और खाने के बाद आपको एनर्जी देता है. सिर्फ 2 या 3 चीजों से प्रोटीन से भरपूर पीनट बटर आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.

सामग्री

2 कप मूंगफली और 2 चुटकी हिमालयन सॉल्ट यानी सेंधा नमक

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले मूंगफली को एक कड़ाही या पैन में डालें. इसे मीडियम फ्लेम पर रखें. 
  • इसे ड्राई रोस्ट करें जब तक कि मूंगफली का कलर हल्का ब्राउन न हो जाए. इसे ठंडा होने दें.
  • ठंडा होने के बाद मूंगफली को हाथों या एक कपड़े से रगड़कर छिलके हटा लें.
  • अब मूंगफली को ग्राइंडर में डालें.
  • ग्राइंडर जार में 2 चुटकी नमक डालकर मूंगफली को करीब 20 सेकंड तक ब्लेंड करें.
  • अब लिड को हटाएं. साइड से मूंगफली को चला लें और फिर से 20 सेकंड तक ब्लेंड करें. 
  • इस लास्ट स्टेप को तब तक रिपीट करते रहें, जब तक मूंगफली से ऑयल न निकलने लगे और इस मिक्सचर का टेक्सचर क्रीमी न हो जाए.
  • एक बार स्मूद और क्रीमी हो जाने के बाद आपका होममेड पीनट बटर  सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगा. इसे टोस्ट पर लगाकर या कटे हुए सेब की स्लाइसेस के साथ खा सकते हैं.
  • अगर आपको अपने पीनट बटर में थोड़ा मीठापन चाहिए तो ग्राइंड करते समय इसमें 2 से 3 टेबल स्पून शहद या कोई हेल्दी स्वीटनर जैसे कि गुड़ आप मिला सकते हैं.

स्टोरेज के लिए टिप्स

पीनट बटर को एक एयरटाइट शीशे के जार में रखकर इसे फ्रिज में रखें. ये करीब एक महीने तक चल जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Healthy Paratha: आलू के पराठे से कहीं ज्‍यादा फायदेमंद हैं ये 4 पराठे, कंट्रोल में रहेगा बीपी-कोलेस्‍ट्रॉल

Quick Dhokla Recipe: प्रेशर कुकर में ढोकला बनाने का आसान तरीका, जानिए रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Non Stick Tawa Tips: तवे पर बार-बार चिपक रहा डोसा, जानें बाजार वालों के साथ क्यों नहीं होता ऐसा?
तवे पर बार-बार चिपक रहा डोसा, जानें बाजार वालों के साथ क्यों नहीं होता ऐसा?
Restaurant Style Dal: ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले
ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले
Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी की फेमस तहरी, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान
घर पर बनाएं यूपी की फेमस तहरी, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान
Healthy Protein Breakfast: घर पर ये दो चीजें मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे स्वादिष्ट चीला, यहां देखें रेसिपी
घर पर ये दो चीजें मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे स्वादिष्ट चीला, यहां देखें रेसिपी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget