एक्सप्लोरर

Healthy Diet Tips: बादाम, मूंगफली और अखरोट में से कौन सा नट्स है ज्‍यादा हेल्‍दी, जानें इनके फायदे और पोषक तत्‍व

सेहत और शक्ति की बात करें तो नट्स में बादाम, अखरोट और मूंगफली प्रमुख स्थान पर आते हैं. लेकिन इनमें से कौन से नट्स अधिक लाभकारी होते हैं, ये हर किसी को पता नहीं होता है, तो आइए आज हम आपको बताते हैं इनमें से कौन सा नट्स ज्‍यादा फायदेमंद होता है.

अगर ताकत बढ़ाने वाले नट्स यानि कि ड्राईफ्रूट्स की बात करें तो बादाम, अखरोट और मूंगफली सबसे प्रमुख स्थान पर आते हैं. जो लोग शारीरिक कमजोरी का शिकार होते हैं वो अक्सर इनमें से किसी एक का चुनाव करते नजर आते हैं. लेकिन हेल्थ के अनुसार देखें तो कौन से नट्स अधिक लाभकारी होते हैं, इसके बारे में हर किसी को नहीं पता होता है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि बादाम, अखरोट और मूंगफली में से कौन सा नट्स ज्‍यादा फायदेमंद होता है और इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्‍व कौन से हैं.
बादाम बादाम में विटामिन, मिनरल्‍स, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसलिए बादाम आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. आप इनको कच्चे या रोस्‍ट या इन्हें मीठे या नमकीन खानों में शामिल करके भी खा सकते हैं. वैसे तो बादाम को भिगोकर खाना काफी लाभकारी होता है. अमेरिका बादाम का सबसे बड़ा उत्‍पादक देश है. बादाम में हेल्‍दी फैट भरपूर पाया जाता है, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके अलावा बादाम हार्ट रोगियों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होते हैं. बादाम विटामिन ई का अच्‍छा स्रोत होने के कारण यह एंटी-एजिंग का काम करते हैं. साथ ही यह अल्‍जाइमर्स की समस्‍या को कम करने में सहायक होते हैं. बादाम को ब्‍लड शुगर कम करने, वजन कम करने और हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है.
बादाम के पोषक तत्‍व है करीब 28 ग्राम यानि कि एक मुट्ठी बादाम में काफी ज्यादा मात्रा में पोषक तत्‍व पाए जाते हैं, ये हैं: -प्रोटीन: 6 ग्राम -फाइबर: 3.5 ग्राम -मैग्नीशियम: RDI का 20% -विटामिन ई: RDI का 37% -मैंगनीज: RDI का 32% -वसा: 14 ग्राम (जिनमें से 9 मोनोअनसैचुरेटेड हैं)
अखरोट अखरोट में ओमेगा-3 और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. अगर आप रोजाना नियमित रूप से अखरोट का सेवन करते हैं तो इससे आपके मस्तिष्क की हेल्थ में सुधार होता है. इसके अलावा इसके लेवन से दिल के रोग और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों को भी रोका जा सकता है. अखरोट को आप भिगोकर, कच्‍चा या किसी व्‍यंजन में शामिल करके खा सकते हैं. इसमें लगभग 65 प्रतिशत फैट पाया जाता है, जबकि इसमें 15 प्रतिशत प्रोटीन होता है. अखरोट में और भी कई पोषक तत्‍व होते हैं.
अखरोट के पोषक तत्‍व करीब 30 ग्राम यानि कि एक मुट्ठी अखरोट में कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं, ये हैं: -कैलोरी: 185 -वाटर: 4% -प्रोटीन: 4.3 ग्राम -फाइबर: 1.9 ग्राम -वसा: 18.5 ग्राम -कार्ब्स: 3.9 ग्राम -चीनी: 0.7 ग्राम
मूंगफली बाकी नट्स के मुकाबले मूंगफली काफी सस्‍ते नट्स होते हैं. मूंगफली हेल्‍दी फैट और प्रोटीन से बरपूर होती हैं. अगर आप मसल्‍स बनाना चाहते हैं तो आप मूंगफली को भिगोकर खा सकते हैं. जिम करने वालों का ये एक बेहद पसंदीदा फूड होता है. यह प्रोटीन की कमी को दूर करने में सहायक है, पौरुष शक्ति बढ़ाता है, बालों और त्‍वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके अलावा यह हार्ट रोगों के लिए भी फायदेमंद है.
मूंगफली के पोषक तत्‍व 100 ग्राम मूंगफली के सेवन से आपको काफी ज्यादा मात्रा में पोषक तत्‍व मिल सकते हैं. ये हैं: -कैलोरी: 567 -पानी: 7% -फाइबर: 8.5 ग्राम -प्रोटीन: 25.8 ग्राम -कार्ब्स: 16.1 ग्राम -संतृप्त: 6.28 ग्राम -वसा: 49.2 ग्राम -चीनी: 4.7 ग्राम -ओमेगा-6: 15.56 ग्राम -पॉलीअनसेचुरेटेड: 15.56 ग्राम -मोनोअनसैचुरेटेड: 24.43 ग्राम
बादाम, अखरोट या मूंगफली में से क्‍या है फायदेमंद? वैसे तो बादाम, अखरोट और मूंगफली तीनों ही बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं. लेकिन इन सभी के अपने-अपने फायदे और नुकसान भी होते हैं. कीमत की बात करें तो बादाम और अखरोट लगभग एक ही श्रेणी में आते हैं, जबकि मूंगफली काफी सस्‍ती और फायदेमंद होती है. मगर ध्‍यान रखें कि आपको इनमें से किसी भी नट्स को ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए. यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं.
Janmashtami 2020: जानें कब है जन्माष्टमी का पर्व, इस मुहूर्त में करें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wheat Flour Recipes: एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget