एक्सप्लोरर

फटा दूध भी बढ़ा सकता है स्वाद, बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी मिठाई कलाकंद

घर में रखा दूध अगर फट जाए तो पनीर के अलावा आप इससे कलाकंद बना सकती हैं. यह बेहद स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे बनाना काफी आसान है. इसके लिए ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं है.

Kalakand Recipe : गर्मी के मौसम में कई बार ऐसा होता है, जब घर में रखा दूध फट जाता है. कुछ लोग इस फटे दूध से पनीर बना लेते हैं, तो कुछ इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं. आज हम आपको फटे दूध (Torn Milk Recipe) से ऐसी टेस्टी मिठाई बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो आपके मुंह का स्वाद ही बदल सकती है. दूध फटने पर आप उससे कलाकंद (Kalakand Recipe) मिठाई बना सकते हैं. इसे बनाना काफी आसान है और इसमें ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं है. सॉफ्ट और दानेदार कलाकंद आप किसी को भी खिला सकते हैं. आइए जानते हैं फटे दूध से कलाकंद बनाने की रेसिपी..
 
कलाकंद बनाने का सामान
फटा दूध- डेढ़ किलो
कंडेंस्ड मिल्क- 200 ग्राम 
मिल्क पाउडर- 2 चम्मच
कटा पिस्ता- 5 पीस
केसर के धागे- 5 से 7 पीस
 
कलाकंद बनाने का आसान रेसिपी
1. सबसे पहले दूध उबालें ताकि पानी और छेना अलग-अलग हो जाएं.
2. अगर दूध उबालने के बाद भी छेना अलग नहीं हुआ तो नींबू या सिरका मिलाने से छेना अलग हो जाएगा.
3. अब एक साफ और सूती कपड़े में छेना लेकर छान लें और उसे अलग रख लें.
4. अब छेना को अच्छी तरह धोकर इसका बासीपन दूर कर लें और अच्छे से उसका पानी निकाल लें.
5. एक बड़ा सा बाउल लेकर उसमें छेना रख लें और हाथ या ब्लेंडर में मैश करें.
6. अब इस बाउल में दो चम्मच दूध पाउडर, 200 ग्राम कंडेस्ड मिल्क और बाकी चीजें अच्छी तरह मिलाएं.
7. अब एक पैन लें और गैस पर रखकर उसमें पूरा मिश्रण डालकर कुछ देर तक पकाएं. 
8. इसमें चीनी मिलाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंडेस्ड मिल्क पहले से ही मीठा है.
9. पकाते समय ध्यान दें कि यह हार्ड न होने पाए. इसके बाद कलाकंद को घी लगी प्लेट में निकालें, अच्छे से सेट करें और आधे घंटे के लिए रख दें.
10. अब कलाकंद को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. पिस्ता और केसर गार्निश कर सर्व करें.
 
यह भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Non Stick Tawa Tips: तवे पर बार-बार चिपक रहा डोसा, जानें बाजार वालों के साथ क्यों नहीं होता ऐसा?
तवे पर बार-बार चिपक रहा डोसा, जानें बाजार वालों के साथ क्यों नहीं होता ऐसा?
Restaurant Style Dal: ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले
ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले
Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी की फेमस तहरी, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान
घर पर बनाएं यूपी की फेमस तहरी, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान
Healthy Protein Breakfast: घर पर ये दो चीजें मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे स्वादिष्ट चीला, यहां देखें रेसिपी
घर पर ये दो चीजें मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे स्वादिष्ट चीला, यहां देखें रेसिपी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget