एक्सप्लोरर

Recipe: स्कूल से लौटने के बाद ये 5 रेसिपी देखकर बढ़ जाएगी आपके बच्चे की भूख, चाव से करेंगे नाश्ता

Kids Snacks Recipe: बच्चों को उनके पसंद का खाना खिलाना किसी चैलेंज से कम नहीं होता. यहां जानिए बच्चों की फेवरेट स्नैक्स रेसिपी जो बच्चों को बहुत पसंद आएंगी. 

Recipe For Kids: स्कूल में एक व्यस्त दिन बिताने के बाद जब बच्चे घर लौटते हैं तो थके हुए होते हैं. ऐसे में लाख कोशिशों के बावजूद कई बार बच्चों को कुछ खिला पाना मुश्किल होता है. अगर आप भी इसी जद्दोजहद से जूझ रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों को खुश और एनर्जी से भरपूर रखने वाले कुछ बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद स्नैक्स रेसिपी. ये कुछ बहुत ही सिंपल और टेस्टी स्नैक्स हैं जिन्हें आप तुरंत बना सकते हैं और बच्चे के मूड और एनर्जी दोनों को झट से रिफिल कर सकते हैं.
 
खास बात ये है कि ये स्नैक्स टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हैं क्योंकि इनमें कई तरह के फल और सब्जियां मिली होती हैं. तो चलिए नजर डालते हैं कुछ ऑफ्टर स्कूल स्नैक्स रेसिपी पर. 
 
पोहा कटलेट (Poha Cutlet)
  • पोहा कटलेट बनाने के लिए उबले हुए आलू लें और उसमें भिगोया हुआ पोहा, कद्दूकस की हुई गाजर, कटा हुआ प्याज, हरा धनिया, कद्दूकस किया हुआ अदरक, जीरा और स्वादानुसार नमक डालकर एक साथ मैश कर लें.
  • अब मिश्रण को कटलेट के रूप में आकार दें और उन्हें ब्रेड क्रम्ब्स या मुरमुरा पाउडर पर रोल करें.
  • कटलेट को हल्का या डीप फ्राई करें. पुदीने की चटनी के साथ गरमागरम परोसें.
 
बनाना ड्राई फ्रूट मिल्कशेक (Banana Dry Fruit Milkshake)
  • बनाना ड्राई फ्रूट मिल्क शेक बनाने बच्चों को यकीनन बेहद पसंद आएगा.  इसे बनाने के लिए 1 अंजीर, 2 अखरोट और 4 बादाम पानी में भिगो दें.
  • अब एक ब्लेंडर लें और इसमें भीगे हुए सूखे मेवे डालें. इसमें 1 केला, 1 कप दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब एक कांच के गिलास में ड्राई फ्रूट से गार्निश करें और सर्व करें. आप ऊपर से थोड़ी मूसली भी डाल सकते हैं. 
 
रोटी पिज़्ज़ा (Roti Pizza)
  • एक रोटी लें और इसे केचप से ढक दें.
  • प्याज और शिमला मिर्च जैसी भुनी हुई सब्जियां डालें. ऊपर से कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें.
  • रोटी को गरम तवे पर रखें और पनीर के पिघलने तक ढक्कन से ढक दें.
  • इसे पिज्जा की तरह स्लाइस में काट लें. बस आपका यमी आपका रोटी पिज्जा तैयार है.
 
मैंगो शेक (Mango Shake)
  • 2 कप कटे हुए आम लें. उन्हें एक ब्लेंडर डाल दें.
  • अब 2 कप ठंडा दूध और अगर जरूरत हो तो थोड़ी चीनी डालें. यदि आपका बच्चा ज्यादा मीठा पसंद नहीं करता तो आप चीनी को छोड़ सकते हैं और गुलाब सिरप डाल सकते हैं. 
  • अगर गर्मी हो तो आइस क्यूब डालें. जरूरत ना हो तो बर्फ को स्किप भी किया जा सकता है.
  • बस तैयार है सुपर टेस्टी मैंगो शेक. इसे बच्चे पूरे चाव के साथ एंजॉय करेंगे.
 
चीज़ डोसा  (Cheese Dosa)
  • चीज दोसा बनाने के लिए रेडीमेड डोसा बैटर लें और गाढ़ा घोल बनाने के लिए थोड़ा पानी डालें.
  • अब एक पैन गरम करें, तेल डालें और फिर घोल से भरी एक कलछी डालें.
     
  • गोल डोसा बनाने के लिए इसे जल्दी से फैला लें.
     
  • ऊपर से प्याज़, कद्दूकस की हुई गाजर छिड़कें और थोड़ा सा केचप डालें. डोसे के ऊपर सब कुछ मिलाएं और सब्जी को पकाने के लिए ढक्कन से ढक दें.
     
  • अब ढक्कन हटा दें, कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें और पनीर को पिघलने दें.
     
  • एक बार हो जाने के बाद, आँच से उतारें और परोसें. 
     
ये भी पढ़ें 
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chicken Pulao Recipe: चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
Homemade Potato Chips: घर पर ऐसे बनाएं Lays और Uncle chips जैसे टेस्टी चिप्स, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे
घर पर ऐसे बनाएं Lays और Uncle chips जैसे टेस्टी चिप्स, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे
Monsoon 2026: मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 
मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 
Banarasi Tomato Chaat: बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद
बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget