एक्सप्लोरर

पार्लर में जाकर मैनीक्योर पेडीक्योर कराने की नहीं पड़ेगी जरूरत, बस फॉलो करें ये 5 स्टेप्स, फिर देखें निखार

अगर आपको पार्लर जाने में आलस आता है या बजट साथ नहीं देता तो आप घर पर ही कुछ आसान तरीकों के जरिए पेडीक्योर और मैनीक्योर कर सकते हैं.

Manicure And Pedicure At Home: दिन भर घर से बाहर रहने, घर के कामकाज के दौरान हाथ और पैरों पर धूल, गंदगी और मैल जम जाता है.यूं भी बॉडी के बाकी हिस्सों की बजाय प्रदूषण और गंदगी का सबसे ज्यादा असर हाथ और पैरों पर ही होता है. हाथ पैरों की सही से सफाई औऱ उनकी खूबसूरती बढ़ान के लिए आजकल पेडीक्योर और मैनीक्योर का सहारा लिया जाता है. ये एक शानदार ऑप्शन है जिसके जरिए आपके हाथ पैर कोमल और खूबसूरत हो जाते है. यूं तो पार्लर में पेडीक्योर और मैनीक्योर (Manicure and padicure)आराम से हो जाता है लेकिन अगर आप पार्लर नहीं जा पा रहे हैं तो आप घर पर भी पेडीक्योर और मैनीक्योर कर सकते हैं. ये बहुत ही आसान है और इसके लिए आपको बस ब्यूटी एक्सपर्ट के सुझाए कुछ टिप्स और स्टेप फॉलो करने होंगे.  चलिए जानते हैं कि घर पर ही आप पेडीक्योर और मैनीक्योर कैसे कर सकते हैं. 
 
 
इन पांच स्टेप की मदद से घर पर ही कीजिए पेडीक्योर औऱ मैनीक्योर  
 
  • ब्यूटी एक्सपर्ट कहते हैं कि पेडीक्योर और मैनीक्योर करने के लिए खास तरीकों की जरूरत नहीं होती. इसके लिए सिंपल स्टेप ही काफी होते हैं. पहले स्टेप में आपको किसी बड़े बर्तन में गर्म पानी लेना है. इस गर्म पानी में एक नींबू के दो हिस्से करके इसके स्लाइस डाल दीजिए और साथ ही थोड़ा सा शैंपू डाल दीजिए.  इस पानी में अपने हाथ और पैरों को अच्छी तरह डुबो दीजिए. कम से कम पांच मिनट तक हाथ  पैरों को डुबोकर रखिए. 
  • दूसरे स्टेप में आपको हाथ पैरों की गंदगी साफ करनी है. पांच मिनट गर्म पानी में डुबोने के बाद हाथ पैरों को पानी से बाहर निकाल कर किसी अच्छे प्यूमिक स्टोन की मदद से स्क्रब कीजिए. इससे आपके हाथ पैरों की गंदगी  निकल जाएगी. 
  • तीसरे स्टेप में आपको स्क्रब क्रीम यूज करनी है. इस स्क्रब क्रीम की मदद से हाथ पैरों को अच्छी तरह स्क्रब कीजिए ताकि हाथ पैरों पर जमी डेड स्किन साफ हो जाए. दो से तीन मिनट तक स्क्रब करने के बाद टॉवल से हाथ पैर पोंछ लीजिए और किसी अच्छी बॉडी क्रीम की मदद से हाथ पैरों की मसाज कीजिए. आप मलाई की मदद भी ले सकते हैं, इससे स्किन सॉफ्ट हो जाएगी. 
  • चौथे स्टेप में आपको हाथ और पैरों पर पैक लगाना है. इसके लिए आपको घर में ही दही, हल्दी और बेसन को मिक्स करके पैक बनाना है और उसे हाथ पैरों पर लगाना है. पंद्रह मिनट तक इस पैक को सूखने दीजिए और फिर हाथ पैर धो लीजिए. 
  • पांचवे और आखिरी स्टेप में आपको हाथ पैरों पर मॉस्चुराइजर लगाना है. आप किसी अच्छी कंपनी का मॉस्चुराइजर लगा सकते है और अगर वो नहीं है तो आप एलोवेरा जैल भी लगा सकते हैं. इसके बाद अपनी फेवरेट रंग की नेलपेंट लगाकर अपने हाथ और पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें

बच्चे को एंटीबायोटिक दवा देने से पहले जान लें ये बात, ये साइड इफेक्ट बन सकते हैं बच्चे की ग्रोथ में रुकावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget